{"_id":"582b51db4f1c1b39298fddbb","slug":"crime-in-kandhai-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ में पोस्टमास्टर से छह लाख रुपये लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ में पोस्टमास्टर से छह लाख रुपये लूट
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Wed, 16 Nov 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
rupee shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीतलागंज स्थित उप डाकघर के पोस्टमास्टर को मंगलवार देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे से धमका कर छह लाख रुपये लूट लिए। उस वक्त वह रकम को प्रधान डाकघर में जमा करने के लिए जा रहे थे। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे।
कंधई थाना क्षेत्र के उप डाकघर में आरडी गौतम पोस्टमास्टर के पद पर तैनात हैं। मंगलवार को दिनभर में करीब छह लाख रुपये (पांच सौ और एक हजार की नोट) डाकघर में खाताधारकों ने जमा किए थे। शाम करीब पांच बजे डाकघर बंद करने के बाद वह रुपये बैग में लेकर बाइक से प्रधान डाकघर में जमा करने के लिए निकले। उनके पीछे दूसरी बाइक से बैंक में साथ काम करने वाला कर्मचारी पवन सिंह भी आ रहा था। कंधई के चौखड़ा जंगल के पास पीछे से एक बाइक से आए तीन बदमाशों ने गौतम को रोक लिया। तमंचा तानते हुए उनसे रुपयों से भरा बैग छीन लिया। छीना - झपटी में बैग की रस्सी पोस्टमास्टर के गले में ही रह गई। बदमाश रखहा की ओर भाग निकले। घटना की जानकारी मिलते ही कंधई थानाध्यक्ष दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। वह छानबीन करने के बाद बदमाशों के भागने की दिशा में खोजबीन के लिए निकल पड़े। डाक कर्मी से लूट की खबर पर पुलिस अधीक्षक माधव प्रसाद वर्मा भी मौके पर पहुंचे और बदमाशों की धरपकड़ के लिए टीम गठित की।