{"_id":"57a2396c4f1c1b6f152baab1","slug":"crime-in-kandhai-and-jethwara-thana-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो युवतियों से गैंगरेप का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो युवतियों से गैंगरेप का प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Thu, 04 Aug 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शौच के लिए जा रही एक युवती से गांव के ही दो युवकों ने दुष्कर्म की कोशिश की। शोर पर आसपास के लोगों को आते देख आरोपी भाग निकले। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया और मुकदमा दर्ज कर ली। कंधई थाना क्षेत्र के एक गांव की एक किशोरी बुधवार दोपहर शौच के लिए बाग की ओर गई थी। उसका आरोप है कि बाग में सुनसान स्थान देख गांव के ज्ञानप्रकाश व राजमणि ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगे। विरोध करते हुए उसने शोर मचाया। इस पर आसपास के लोग दौड़े। लोगों को आते देख आरोपी युवक भाग निकले।
पीड़िता ने परिजनों के साथ थाने में शिकायत की। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही उन्हें धर दबोचा। इस घटना के बाद गांव में तनाव है। एसओ सुरेश सैनी ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं जेठवारा थाना क्षेत्र के एक गांव की एक युवती का आरोप है कि दो दिन पूर्व उसके साथ पड़ोसी गांव के दो युवकों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर पर लोगों को आते देख वे भाग निकले। शिकायत पुलिस से की। पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है।