{"_id":"58befc534f1c1b187bdc4400","slug":"crime-in-jogapur-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसा देकर रुपये लेने वाले को महिला ने धुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसा देकर रुपये लेने वाले को महिला ने धुना
प्रतापगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Mar 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी योजना का लाभ दिलाने का झांसा देकर लोगों से रुपये वसूलने वाले जालसाल को महिला ने दबोच लिया। पिटाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। उसने अब तक कई गांव के लोगों को झांसा देकर अपना शिकार बनाया है।
नगर कोतवाली के पूरे चकई निवासी रियाजुल निशा की मानें तो तीन माह पूर्व जेठवारा से एक युवक आया। वह लोगों से बातचीत के बाद किसी को गरीबी रेखा के नीचे का राशन कार्ड तो किसी को बिजली का कनेक्शन दिलाने के नाम पर हजारों रुपये झटक कर फरार हो गया था। उसने अपना जो नंबर दिया था। उसे बंद कर लिया। ग्रामीणों ने उसकी तलाश भी की लेकिन पता नहीं चल सका। मंगलवार को वही युवक जोगापुर में महमूद को उसी तरह से योजना के बारे में झांसा दे रहा था। तभी जोगापुर पहुंची रियाजुल को वह दिख गया। यह देख उसने युवक को दबोच लिया। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई शुरू कर दी। जब जोगापुर के लोगों को यह जानकारी हुई कि रुपये लेने वाला युवक जालसाज है तो सबने मिलकर उसे धुन दिया। इस बीच लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को अपने साथ कोतवाली ले गई। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि जालसाज युवक जेठवारा इलाके का रहने वाला है। उसने अब तक दर्जन भर से अधिक गांव के लोगों को ठगा है।