{"_id":"57b4af0f4f1c1b96146eaec3","slug":"crime-in-jethwara-thana-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुर्गी के विवाद में चचेरे भाई को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुर्गी के विवाद में चचेरे भाई को गोली मारी
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Thu, 18 Aug 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुर्गी के विवाद में चचेरे भाई को गोली मार दी। बीच-बचाव करने आए चाचा को भी तमंचे की बट से घायल कर दिया गया। पुलिस गांव में तैनात है। घायल युवक को इलाहाबाद रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि जेठवारा थाना क्षेत्र के साहीपुर कटवढ़ निवासी मजीद (55) का अपने भाई रफीक से रंजिश चली आ रही है। बुधवार शाम मुर्गी को लेकर दोनों परिवार के बीच कहासुनी के दौरान लाठी डंडे चलने लगे।
इस दौरान मजीद को मार खाता देख बेटा तौफीक उर्फ सोनू (20) उसे बचाने दौड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रफीक के बेटे तौफीक ने मजीद के बेटे सोनू पर फायर झोंक दिया। गोली लगने के बाद तौफीक गिर पड़ा। तमंचे की बट से प्रहार कर चाचा शफीक को भी लहूलुहान कर दिया। लोगों ने दोनों पक्षों को शांत कराया। गोली लगने से घायल तौफीक व शफीक व मजीद को इलाज के लिए लेकर परिजन जिला अस्पताल भागे। यहां डाक्टरों ने तौफीक की हालत गंभीर देख उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही एसओ दिनेश प्रकाश पांडेय दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया।