{"_id":"56ec47c84f1c1bbc588b47d5","slug":"crime-in-jamerah","type":"story","status":"publish","title_hn":"जसमेढ़ा में युवक ने फांसी लगा जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जसमेढ़ा में युवक ने फांसी लगा जान दी
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 19 Mar 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
सुसाइड
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के जसमेढ़ा गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। लालगंज के जसमेढ़ा गांव का गिरजाशंकर निर्मल उर्फ भोला (32) रोजगार सेवक था। शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे किसी बात से नाराज होकर वह अपने कमरे में गया और दरवाजा बंद कर फांसी के फंदे पर झूल गया। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो हड़कंप मच गया। कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
परिजन रोजगार सेवक की मौत पर कुछ भी बोलने से इंकार कर रहे हैं। हालांकि गंाव में हो रही चर्चा के मुताबिक मृतक का परिजनों से किसी बात को लेकर आए दिन विवाद होता रहता था। शुक्रवार सुबह भी परिजनों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। पुलिस का कहना है कि परिजनों ने आत्महत्या किए जाने की तहरीर दी है।