फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime in govindpur village

पुलिस कस्टडी में वृद्धा की गई जान

Wed, 12 Apr 2017 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Wed, 12 Apr 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
आसपुर देवसरा पुलिस दहेज हत्या में नामजद गोंवदपुर गांव के वृद्ध दंपति को गिरफ्तार कर थाने ला रही थी। इस बीच पुलिस जीप में ही महिला की तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। जिस पर आननफानन में पुलिस वालों ने शव घर पहुंचा दिया।
विज्ञापन



आसपुर देवसरा इलाके के गोविंदपुर गांव में 6 जून 2016 को गोपीराम की बहू रेनू की दहेज के लिए गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। शव को मिट्टी का तेल डालकर जलाने के बाद उसे हादसे का रूप देने का प्रयास किया गया था। इस मामले में मृतका के भाई दिनेश निवासी सपहा छात कोतवाली पट्टी की तहरीर पर दहेज हत्या का अभियोग सास कविराजी, ससुर गोपीराम व पति सालिकराम पर दर्ज कराया गया था। इस मुकदमे में वाछिंत चल रहे गोपीराम और उसकी पत्नी कविराजी (70) की गिरफ्तारी को देवसरा पुलिस मंगलवार दोपहर गांव पहुंची। पुलिस दोनों को पकड़ने के बाद जीप से थाने ला रही थी। दो किमी आने के बाद अचानक कविराजी की तबीयत बिगड़ गई। जब तक लोग कुछ समझते कि उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


आननफानन में पुलिस कविराजी का शव और उसके पति गोपी को घर छोड़ आई। मृतका के पति गोपीराम की मानें तो पत्नी की तबीयत पहले से ही खराब चल रही थी। पुलिस की गिरफ्तारी का सदमा झेल नहीं सकी और उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष रत्नेश्वर सिंह ने बताया कि मुकदमे में वांछित की गिरफ्तारी का दबाव अदालत से था। जिस पर पुलिस मौके पर गई और इन लोगों को ला रही थी। रास्ते में महिला की तबीयत बिगड़ने पर उसे वापस घर पहुंचा दिया गया। घर पहुंचने के बाद महिला की मौत की सूचना आई। पुलिस कस्टडी में मौत का आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed