{"_id":"58d6b8864f1c1b14301a1713","slug":"crime-in-gode-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी का आरोपी हेडमास्टर गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़खानी का आरोपी हेडमास्टर गया जेल
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sun, 26 Mar 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
जेल में रहेगा सात लोगों का परिवार, उम्रकैद की सजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर कोतवाली के गोड़े गांव में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में गुरु-शिष्य की परंपरा पर दाग लगाने वाले हेडमास्टर को दूसरे दिन कोतवाली पुलिस ने जेल भेज दिया। गांव में किसी प्रकार का तनाव न हो, इसके चलते दूसरे दिन भी पीएसी कैंप करती रही।
कंधई थाना क्षेत्र के ताला गांव निवासी हामिद अंसारी नगर कोतवाली के पूर्व माध्यमकि विद्यालय गोड़े में हेडमास्टर के पद पर तैनात है। वह स्कूल की छात्राओं के साथ आए दिन अश्लील हरकत और छेड़छाड़ करता था। गांव के लोगों का कहना है कि उसके देखीदेखा छात्र भी छात्राओं से अश्लील हरकत करते थे। आधा दर्जन छात्राओं की इस शिकायत पर नाराज उनके परिजनों ने हेडमास्टर की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया था। पुलिस ने आरोपी हेडमास्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके शनिवार को जेल भेज दिया। किसी प्रकार का गांव में तनाव न हो इसके चलते दूसरे दिन कई थाने की फोर्स और पीएसी गोड़े गांव में कैंप कर रही थी। महौल शांत बताया जा रहा था।