फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime in etauri village

छात्र के बाद चाचा को अगवा कर पीटा

Wed, 08 Mar 2017 12:05 AM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
प्रतापगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 08 Mar 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
crime in etauri village
kidnap
मुकदमा दर्ज कराने से खुन्नस खाए एक शिक्षक ने साथियों के साथ मिलकर छात्र के चाचा को तमंचे के बल पर अगवा कर लिया। गांव से दूर ले जाकर उसे लाठी-डंडे से जमकर पीटा। पिटाई से वह अधमरा हो गया। शोर पर ग्रामीणों को आते देख हमलावर उसे छोड़कर भाग निकले। हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है। वहीं छात्र की पिटाई के आरोपी शिक्षक के बेटे ने भी तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन



बतादें कि लक्ष्मणपुर विकास खंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय इटौरी में कक्षा सात के छात्र अनुज सिंह पुत्र संजय सिंह को 2 मार्च को शिक्षक सत्येंद्र नाथ उर्फ भोला मिश्रा ने बेरहमी से पीटा था। इस मामले में छात्र के चाचा धनंजय सिंह ने शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसे लेकर छात्र के परिजनों व शिक्षक के बीच तनातनी चल रही थी। आरोप है कि मंगलवार को शिक्षक सत्येंद्र नाथ उर्फ भोला मिश्रा अपने कई साथियों के साथ गांव पहुंचा। सगरा सुंदरपुर बैंक से घर लौट रहे धनंजय सिंह को कैलाश सिंह के घर के करीब रोक लिया। तमंचे के बल पर उसे अगवा कर लिया और कार से वर्मानगर के समीप तिरकुनिया ले गए। वहां एक स्कूल के पीछे उसे ले जाकर तब तक पीटा जब तक वह बेहोश नहीं हो गया। दिनदहाड़े युवक की पिटाई और शोर पर गांव के लोग दौड़ पड़े। ग्रामीणों को आता देख हमलावर उसे छोड़कर भाग निकले। धनंजय ने शिक्षक  और उसके बेटे समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण कर पीटने की तहरीर पुलिस को दी है। दूसरी ओर इटौरी के आलोक मिश्र ने लालगंज कोतवाल को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि मंगलवार को वह अपने घर पर दोस्त के साथ बैठा था। तभी रंजिश को लेकर अभिमान सिंह का पुरवा के रहने वाले लोगों ने उनके ऊपर हमला बोल दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed