{"_id":"57f5493f4f1c1b893227142f","slug":"crime-in-dharupur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक आफ बड़ौदा में चोरी का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक आफ बड़ौदा में चोरी का प्रयास
Updated Thu, 06 Oct 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारूपुर स्थित बैंक आफ बड़ौदा(बीओबी) की शाखा में विद्यालय परिसर से घुसे चोरों ने सेंध काटकर चोरी का प्रयास किया। तिजोरी नहीं तोड़ सके। लालगंज कोतवाली के धारूपुर स्थित बैंक आफ बड़ौदा की शाखा की पीछे की दीवार अवधेश इंटर कालेज परिसर से सटी है। मंगलवार रात चोर विद्यालय परिसर में घुस गए और बैंक की पक्की दीवार की सेंध काटकर अंदर घुस गए। चोराें ने स्ट्रांग रूम का ताला तोड़ भी तोड़ दिया।
इसके बाद गहदाला व फावड़ा से तिजोरी को तोड़ने का प्रयास किया। गनीमत रही की चोर तिजोरी नहीं तोड़ सके। इससे लाखों रुपये चोरी होने से बच गए। बताया जाता है कि करीब पंद्रह लाख रुपये थे। चोरों ने बैंक में लगे तीन सीसीटीवी कैमरों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। लौटते समय विद्यालय के कार्यालय का ताला तोड़कर चोराें ने आलमारी खंगाली और भाग निकले। लालगंज कोतवाल मौके पर पहुंचे। करीब साढ़े नौ बजे शाखा प्रबंधक के साथ कैशियर धीरज कुमार व क्लर्क अजय तिवारी बैंक पहुंचे। बैंक मैनेजर ने पुलिस का तहरीर दी।