{"_id":"57ec0d6b4f1c1ba374573fae","slug":"crime-in-dharampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर पेशकार के बेटे को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर पेशकार के बेटे को गोली मारी
प्रतापगढ़
Updated Thu, 29 Sep 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतू थाना क्षेत्र के धरमपुर में मंगलवार रात बदमाशों ने चकबंदी पेशकार के घर में घुसकर उसके बेटे को गोली मार दी। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
धरमपुर निवासी दयाराम चकबंदी विभाग में पेशकार हैं। मंगलवार की शाम उनका बेटा विमल कुमार (22) शहर स्थित अस्पताल में भर्ती मामा की लड़की को देखने के लिए गया था। वहां से रात करीब दस बजे घर लौटा और सो गया। इस दौरान वह कमरे का दरवाजा भीतर से बंद करना वह भूल गया। रात करीब एक बजे दो लोग छत के रास्ते घर में घुसे और कमरे में सो रहे विमल को दो गोली मारी। पहली गोली सीने में और दूसरी गोली सिर में लगी। फायर की आवाज परिजन दौड़े तो दो बदमाशों को भागते देखा। खून से लथपथ विमल को इलाज के लिए लेकर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया गया।