फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime in deum pachim village

धड़ल्ले से किया जा रहा है मिट्टी का अवैध खनन

Sun, 19 Mar 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sun, 19 Mar 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
crime in deum pachim village
जेसीबी से कराया जा रहा अवैध खनन।
सांगीपुर इलाके में भठ्ठे पर ईंट बनाए जाने के लिए धड़ल्ले से कई जगहाें पर अवैध मिट्टी की खुदाई की जा रही है। इसको लेकर प्रशासन अनजान बन रहा है। अफसराें के कार्रवाई नहीं करने से शासनादेश का खुलेआम उलंघन किया जा रहा है। अवैध खनन नहीं रुकने के पीछे लोग पुलिस प्रशासन को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।
विज्ञापन



सांगीपुर थाना क्षेत्र के देऊम पश्चिम गांव में बीते तीन दिनों से अवैध मिट्टी की खोदाई लगातार जारी है। धड़ल्ले से हो रही खुदाई में जेसीबी मशीन व कई ट्रेक्टर दिन रात एक किए हुए हैं। मिट्टी की अवैध खुदाई कर इसे समीप के गांव स्थित एक ईट भठ्ठे पर ले जाया जा रहा है। यह तो एक बानगी भर है, बताया जाता है कि कई गांवों में अवैध खनन का धंधा वर्षों से फल फूल रहा है। एक ओर अवैध खनन के कारोबारी खुलेआम शासनादेश की धज्जियां उड़ा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पुलिस व प्रशासन अनजान बना हुआ है। एसडीएम राजेंद्र प्रसाद तिवारी व सांगीपुर के प्रभारी निरीक्षक भले ही बता रहे हैं कि उनकी जानकारी में ऐसा नहीं है। लेकिन लोगों के गले के नीचे अफसरों की यह बात बिल्कुल नहीं उतर रही है। लोगाें को कहना है कि शिकायत के बाद भी अफसर कोई कार्रवाई नहीं करते हैं। जिसके चलते इस कारोबार में जुड़े लोगों के हौसले बुलंद हैें।
विज्ञापन


लोग तो यहां तक आरोप लगा रहे हैं कि अवैध खनन के बदले मोटी रकम पुलिस तक पहुंचा दी जाती है। यह बात अलग है कि अफसराें तक इसका हिस्सा नहीं पहुंचता हो। साफ जाहिर है कि छोटे छोटे मामले में पुलिस बहुत तेजी से सक्रियता दिखाती है, लेकिन अवैध खनन जैस संगीन मामलों में वह कैसे फिसड्डी रह जाती है। जो भी हो अवैध खनने नहीं रुकने के पीछे पुलिस के अफसर व तहसील प्रशासन सीधे तौर पर जिम्मेदार है। अब सवाल यह है कि अवैध खनन से जुड़े कारोबारियाें पर कार्रवाई होती है या पुलिस उन्हे ऐसे ही छोड़ देती है। इस बारे में सांगीपुर के प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि अवैध खनन कराए जाने की जांच कराई जाएगी, इसके बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed