फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime in chhatarpur

युवक का शव मिला, हत्या का आरोप

Tue, 25 Apr 2017 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Tue, 25 Apr 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
अंतू थाना क्षेत्र के छतरपुर नाले के करीब सोमवार की सुबह युवक का शव मिला। शव के करीब ही सल्फास की डिब्बी मिली। खबर मिलते ही परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी। दो लोगों पर हत्या का संदेह जताया है।
विज्ञापन



अंतू थाना क्षेत्र के नरी निवासी विवेक पांडेय (27) पुत्र बद्री प्रसाद पांडेय रविवार की सुबह घर से निकला था। शाम को वह घर नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश करने लगे लेकिन उसका पता नहीं चला। मोबाइल बंद बता रहा था। सोमवार की सुबह महुआ बीनने के लिए जा रहे ग्रामीणों ने नहर के पास युवक का शव देखा। जिसे देख गांव के लोग दंग रह गए। शव को करीब से देखने के बाद लोगों ने उसकी पहचान विवेक पांडेय के रूप में की। परिजन रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। देखा तो शव के करीब सल्फास की गोलियां व डिब्बी पड़ी थी। कान व मुंह से खून निकला हुआ था। पीने के लिए पानी व प्लास्टिक की ग्लास पड़ी थी। सुसाइड नोट मिलने का भी हल्ला मचा रहा। घअपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मौके पर पहुंचे। मृतक के भाई ने हत्या का आरोप लगाते हुए पड़ोसी गांव के दो लोगों पर संदेह जताया। तहरीर लेने के बाद पुलिस मामले की छानबीन करने लगी। अंतू एसओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया विवेक की मौत खुदकुशी प्रतीत होती है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed