फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime in bhupatpur

संदिग्ध हालात में हुई विवाहिता की मौत

Thu, 15 Sep 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Thu, 15 Sep 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
crime in bhupatpur
crime
मानधाता थाना क्षेत्र के भूपतपुर में एक विवाहिता की संदिग्ध हालत में जलने से मौत हो गई। मायके वालों ने हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पोस्टमार्टम हाउस में शव के लिए मायके व ससुराल पक्ष के लोगों के बीच विवाद हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया।
विज्ञापन


बताया जाता है कि भूपतपुर निवासी दीपक सरोज की पत्नी सुलोचना (25) मंगलवार रात अचानक स्टोव भभकने से जल गई। चीख पुकार सुनकर परिवार के लोग दौड़े लेकिन वह आग का गोला बन चुकी थी। काफी मशक्कत के बाद लोग आग बुझा सके। परिवार के लोग उसे अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी सांस थम गई। पति दीपक का कहना था कि खाना बनाने के लिए सुलोचना स्टोव जला रही थी। उसी समय स्टोव भभक उठा और वह आग की चपेट में आ गई। पुलिस के साथ ही मायके वाले भी पहुंच गए। मृतका के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर पति समेत अन्य ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव को लेने के लिए मायके व ससुराल पक्ष में टकराव हो गया। पुलिस भी पहुंच गई। अंतिम संस्कार के लिए पुलिस ने शव मायके वालों   के सुपुर्द कर दिया। एसओ राजकिशोर ने बताया कि तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। बताया जाता है कि दीपक सरोज की एक बेटी व बेटा है। मां की मौत के बाद मासूम बच्चों के सिर से मां का साया छिन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed