{"_id":"5720fc734f1c1bf631a921f3","slug":"crime-in-bharavganj-madhupur","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटक देवर ने दी जान भाभी ने खुद को लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे से लटक देवर ने दी जान भाभी ने खुद को लगाई आग
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Wed, 27 Apr 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
फांसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को एक युवक ने फांसी लगा ली। देवर के फंदे से लटककर जान देने की बात सुनते ही भाभी ने केरोसिन छिड़क कर खुद को आग के हवाले कर दिया। इस घटना में वह गंभीर रूप से झुलस गई। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया।
कंधई थाना क्षेत्र के भैरोगंज मधुपुर निवासी राहुल गिरि (18) पुत्र संतोष गिरि के पड़ोस में वैवाहिक कार्यक्रम था। बुधवार को राहुल के घर पर उसकी भाभी आरती (23) थी। परिवार के सभी सदस्य शादी में शामिल होने गए थे। सुबह करीब नौ बजे राहुल एक कमरे में घुसा और भीतर से दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद लोग उसे खोजते हुए आए, लेकिन वह कहीं दिखाई नहीं पड़ा। कमरे का दरवाजा बंद देख लोगों ने आवाज लगाई, लेकिन कोई हरकत नहीं हुई। इस पर लोगों ने दरवाजा तोड़ दिया। भीतर घुसे तो सभी की आंखें फटी की फटी रह गईं। छत के सहारे राहुल फंदे से लटक रहा था। ग्रामीणों संग परिजनों ने उसे नीचे उतारा और अस्पताल की ओर भागे। देवर के फांसी लगाकर मरने की खबर सुनते ही उसकी भाभी आरती पत्नी रोहित गिरि ने घर के भीतर केरोसिन डालकर आग लगा ली।
घर से धुआं उठते देख आसपास के लोग दौड़े और किसी तरह आग बुझाई। उसे लेकर परिजन संग पड़ोसी जिला अस्पताल भागे, जहां डॉक्टरों ने उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, डॉक्टरों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। परिजन ग्रामीणों से सलाह के बाद शव का पंचायतनामा भरकर अंतिम संस्कार के लिए लेकर चले गए। इस हादसे की जानकारी के बाद भी कंधई पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।