{"_id":"57112bca4f1c1b0b154a6ae1","slug":"crime-in-baghrai","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षुब्ध छात्रा ने आग लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षुब्ध छात्रा ने आग लगाकर दी जान
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 16 Apr 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंडा के बाघराय इलाके में गुरुवार शाम चोरी के आरोप और पिटाई से क्षुब्ध 11वीं की छात्रा ने कमरा बंद कर खुद को आग के हवाले कर दिया। कमरे से धुआं निकलते देख परिजनों ने शोर मचाया तो मौके पर ग्रामीण जुट गए। किसी तरह आग बुझाकर युवती को अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया, हालांकि वहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
मृतका के दादा ने थाने में तहरीर देकर पड़ोसी पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। बाघराय थाना क्षेत्र के तारापुर कंदई गांव निवासी महेंद्र कुमार तिवारी कामकाज के सिलसिले में बाहर रहता है। घर पर उसकी पत्नी और माता-पिता के साथ बेटी काजल (19) रहती थी। गुरुवार को उसकी पत्नी किसी काम से बाजार गई थी। इस दौरान 11वीं में पढ़ने वाली उसकी बेटी काजल को पड़ोसी पिंटू तिवारी ने बुलाया और उस पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाते हुए पूछताछ की। आरोप है कि पूछताछ के दौरान उसे धमकाया गया और पिटाई भी की गई। वहां से काजल घर पहुंची और यह बात अपने दादा घनश्याम को बताई।
बकौल परिजन, इस पर दादा ने काजल से मां के आने तक इंतजार करने को कहा। इसी दौरान काजल अपने कमरे में गई और मिट्टी का तेल छिड़ककर खुद को आग के हवाले कर दिया। कमरे से धुआं उठते देख परिजनों को शक हुआ। तभी काजल की चीख सुनकर सभी स्तब्ध रह गए। वे शोर मचाते हुए कमरे की ओर भागे। शोर-गुल सुनकर ग्रामीण भी जुट गए। दरवाजा भीतर से बंद था, ऐसे में ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़ दिया। इस दौरान अंदर का नजारा देख सभी के होश उड़ गए। काजल आग का गोला बनी हुई थी। किसी तरह आग बुझाकर ग्रामीण और परिजन उसे बाघराय सीएचसी ले गए। हालांकि हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया। इलाहाबाद ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। युवती के बाबा घनश्याम तिवारी ने पड़ोसी पिंटू तिवारी पर मारपीट, धमकाने व उत्पीड़न से मौत की रिपोर्ट दर्ज कराई है।