{"_id":"57a0e9eb4f1c1bc3762b92a0","slug":"crime-in-antoo-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुराचार पीड़िता ने दिया बच्चे को जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुराचार पीड़िता ने दिया बच्चे को जन्म
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Wed, 03 Aug 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
चचेरे भाई की हवस का शिकार बनी किशोरी ने मंगलवार को अस्प्ताल में बच्चे को जन्म दिया। जिस चचेरे भाई ने रेप किया था, वह जेल की सलाखों के पीछे है। अंतू इलाके के एक गांव निवासी युवक ने मनोरोगी चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म किया था। इससे किशोरी गर्भवती हो गई। कुछ दिनों पहले इसका खुुलासा उस समय हुआ, जब किशोरी की तबियत खराब होने पर उसे स्थानीय चिकित्सक को दिखाया गया। उसके गर्भवती होने की जानकारी होने पर घरवालों के होश उड़ गए।
परिजनों के कड़ाई से पूछने पर उसने बताया कि चचेरे भाई ने ही उसके साथ मुंह काला किया था। समय बढ़ने के साथ ही जब गर्भ में पल रहे बच्चे की जानकारी आम हो गई तो घर के लोगों ने अंतू थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस पहले तो आपसी मामला बताकर कार्रवाई करने को तैयार नहीं हुई, मगर अधिकारियों की फटकार पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। अभी किशोरी का 164 का बयान भी नहीं हो पाया था कि उसकी तबियत अचानक खराब हो गई। उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां पूर्वान्ह ग्यारह बजे उसने बच्चे को जन्म दिया। किशोरी के कम उम्र में मां बनने के कारण उसका स्वास्थ्य भी बिगड़ता जा रहा है।