{"_id":"57f548144f1c1bd05b26f63a","slug":"crime-in-alapur-bazar","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने 14 बोरी कोटे का राशन पकड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने 14 बोरी कोटे का राशन पकड़ा
Updated Thu, 06 Oct 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकान में बेचने के लिए ले जाए जा रहे सरकारी राशन को ग्रामीणों ने बाजार में पकड़ लिया। इसके बाद उपजिलाधिकारी (एसडीएम) सहित पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस राशन को थाने ले गई। बताया जाता है कि कालाकांकर विकास खंड के हिनाहूं गांव के कोटेदार बुग्गी से करीब 14 बोरी राशन लादकर बेचने जा रहे थे। इसकी जानकारी गांव के लोगों को हुई तो वे एक दूसरे को इसकी बात बताने लगे। सूचना पूर्व प्रधान पति कमलेश यादव को मिली तो वह ग्रामीणों के साथ आलापुर बाजार पहुंच गए। वहां ग्रामीणों ने व्यापारी देवी प्रसाद की दुकान पर राशन पकड़ लिया।
राशन पकड़े जाने की सूचना पर मौके पर भारी भीड़ लग गई। इसकी सूचना एसडीएम सहित पुलिस को दी गई। इस पर मौके पर पहुंची पुलिस राशन थाने उठा ले आई। इसके बाद आपूर्ति निरीक्षक का इंतजार किया जा रहा था। ग्रामीणों का कहना है कि यह राशन कोटे का है और कोटेदार का कहना है कि यह उसके घर का राशन है। बावजूद इसके राशन की बोरियां सरकारी थीं और कुछ निजी। फिलहाल पुलिस देर शाम तक संबंधित विभाग के अधिकारियों का इंतजार कर रही थी।