{"_id":"675740849adaca6e000e6124","slug":"cricket-prayagraj-defeated-fatehpur-will-clash-with-pratapgarh-today-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-129942-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट : प्रयागराज ने फतेहपुर को दी मात, आज प्रतापगढ़ से होगी भिड़ंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट : प्रयागराज ने फतेहपुर को दी मात, आज प्रतापगढ़ से होगी भिड़ंत
विज्ञापन
प्रयागराज जोन की 25वीं अंतरजनपदीय पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को दो मुकाबले खेले गए। पुलिस लाइन मैदान की जगह प्रतियोगिता के मुकाबले स्टेडियम में खेले गए।
पहले मुकाबले में फतेहपुर और प्रयागराज के बीच फाइनल के टिकट के लिए भिड़ंत हुई। जिसमें प्रयागराज ने फतेहपुर को 55 रनों से करारी शिकस्त दी।
वहीं, दूसरे मुकाबले में बांदा ने चित्रकूट को हराकर जीत दर्ज की। मंगलवार को पुलिस लाइन में खिताब पर कब्जा जमाने के लिए प्रयागराज और प्रतापगढ़ की टीम आमने-सामने होंगी। प्रयागराज और प्रतापगढ़ की टीमों में अपने दोनों मैच में जीत दर्ज कर फाइनल तक का सफर पूरा किया।
स्टेडियम मैदान पर सुबह हुए पहले मुकाबले ने टॉस जीतकर प्रयागराज ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। लोकेश की 104 रनों की शतकीय पारी की बदौलत प्रयागराज ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 221 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन
कौशल ने 29 रनों की पारी खेली। फतेहपुर के नीरज ने चार ओवर में 24 देकर दो विकेट और देवेंद्र ने तीन ओवर में 19 रन खर्च कर एक विकेट चटकाया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए फतेहपुर की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 166 रन ही बना सकी। अभिषेक ने 50 तो अजीत ने 34 रन का योगदान दिया।
प्रयागराज के लोकेश ने चार ओवर में 19 रन देकर तीन और शाह आलम ने चार ओवर में 28 रन देकर दो विकेट हासिल किए। मैन ऑफ द मैच लोकेश चुने गए।
दूसरे मुकाबले में चित्रकूट और बांदा के बीच भिड़ंत हुई। पहले बल्लेबाजी करते हुए चित्रकूट ने 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 112 रन बनाए। संतोष ने 47 व विनोद ने 19 रनों की पारी खेली। बांदा की ओर से बलराम ने दो ओवर में 14 रन देकर 4 विकेट चटकाए। जबकि सुमित ने एक ओवर में 24 रन देकर दो खिलाड़ियों को पैवेलियन भेजा।
जवाब में बांदा की टीम 12वें ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 113 रन बनाकर मैच आसानी से अपने नाम किया। संजय ने 26 व त्रिभुवन ने 27 रन का योगदान दिया।
चित्रकूट की ओर से कमलेश ने दो ओवर में 18 रन देकर तीन विकेट और नितेश ने चार ओवर में 20 रन देकर दो खिलाड़ियों को आउट किया। मैन ऑफ द मैच बलराम बने। समापन पर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी पूनमलता राज, क्रिकेट कोच आदित्य शुक्ला समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे।