{"_id":"65578f31ebb1adbbd20ea356","slug":"cousin-sister-made-obscene-video-of-student-and-went-viral-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-7635-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: चचेरी बहन ने छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: चचेरी बहन ने छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल
Fri, 17 Nov 2023 09:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Fri, 17 Nov 2023 09:35 PM IST
विज्ञापन
इलाके में चचेरी बहन ने एक छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर एक युवक से वायरल करा दिया। छात्रा के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि उसकी बेटी बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा है। पट्टी इलाके का एक युवक उसकी बेटी को परेशान करता था। आरोप है कि युवक ने छात्रा की चचेरी बहन से उसका नहाते समय वीडियो बनवाया और भाई के मोबाइल पर भेज दिया। विरोध करने पर आरोपी युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने के साथ जान से मारने की धमकी भी दी। एसओ प्रदीप कुमार ने बताया पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच में पता चला है कि छात्रा की चचेरी बहन ने ही नहाते समय वीडियो बनाकर युवक के पास भेजा था। संवाद
विज्ञापन