फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Cousin shot 6 rounds in land dispute, referred

Pratapgarh News: जमीन के विवाद में चचेरे भाई को 6 राउंड मारी गोली, रेफर

Fri, 28 Apr 2023 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 28 Apr 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Cousin shot 6 rounds in land dispute, referred
थाना क्षेत्र के घरौरा में बृहस्पतिवार दोपहर भूमि विवाद में परिवार के लोगों ने ही चचेरे भाई अशोक (26) को गोली मार दी। एक के बाद छह गोलियां दागी गईं। फायरिंग से गांव में सनसनी फैल गई। परिजन घायल को स्थानीय अस्पताल ले गए। उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सूचना पर एसपी सतपाल अंतिल ने घटनास्थल का जायजा लेने फोरेंसिक टीम संग पहुंचे। उन्होंने आरोपियों की धरपकड़ का निर्देश दिया। घरौरा निवासी अशोक वर्मा का अपने चचेरे भाई समरजीत वर्मा से जमीन संबंधी विवाद चला रहा है। बृहस्पतिवार दोपहर अशोक अपने भाई राजेश और परिवार के अरविंद के साथ एक बाइक से लालगंज जा रहे थे। घर से करीब छह सौ मीटर दूर अशोक चाट की दुकान पर रुक गया। अरविंद से भाई राजेश को अजगरा स्थित टेंट हाउस पर छोड़कर आने के लिए कहा।
विज्ञापन

कुछ देर बाद चाट की दुकान के पास खड़े अशोक के पासस चचेरा भाई समरजीत भी पहुंच गया। उसे अकेला देख समरजीत ने पिस्टल निकाली और फायर कर दिया। अशोक के ऊपर एक के बाद एक छह राउंड फायर किया। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी भाग निकला।
विज्ञापन

चाट दुकानदार अजय प्रजापति की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना देते हुए घायल अशोक को लेकर उपचार के लिए भागे। मेडिकल कॉलेज से डॉक्टरों ने उसे प्रयागराज ले जाने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल, एएसपी पश्चिमी रोहित मिश्रा, सीओ सदर अमरनाथ गुप्ता के साथ ही फॉरेंसिक टीम लेकर मौके पर पहुंचे। घटना स्थल की छानबीन कर साक्ष्य एकत्रित किए गए। इस बीच उपजिलाधिकारी लालगंज उदयभान सिंह भी राजस्व टीम लेकर मौके पर पहुंचे।

मां के मुंह से नहीं फूट रहे बोल
चचेरे भाई की गोली से घायल अशोक की हालत गंभीर देख उसकी मां निर्मला देवी बदहवास है। पत्नी शिवानी का रो-रोकर हाल खराब है। चार माह की मासूम बेटी आन्हवी भी मां को रोता देख रोती रही।
Iभूमि विवाद में घटना हुई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। - सतपाल अंतिल, पुलिस अधीक्षकI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article