फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Cousin brother shot dead for not lending money, accused absconded after the incident

प्रतापगढ़ : रुपए उधार ना देने पर मौसेरे भाई ने गोली मारकर की हत्या, वारदात के बाद आरोपी फरार

Tue, 02 May 2023 12:39 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 02 May 2023 12:39 AM IST
सार

मांगलिक कार्यक्रम के दौरान उधार रुपए न देने पर युवक की मौसेरे भाई ने गोली मारकर हत्या कर दी। जिससे कोहराम मच गया। घटना के बाद आरोपी भाग निकला जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Cousin brother shot dead for not lending money, accused absconded after the incident
सत्य प्रकाश सिंह उर्फ बबलू। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मांगलिक कार्यक्रम के दौरान उधार रुपए न देने पर युवक की मौसेरे भाई ने गोली मारकर हत्या कर दी। जिससे कोहराम मच गया। घटना के बाद आरोपी भाग निकला जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। उधारी देने से देने से इनकार करने पर नशे में धुत मौसेरे भाई ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। उदयपुर थाना क्षेत्र के ईश्वरी का पुरवा कुंभीआइमा निवासी सत्य प्रकाश सिंह उर्फ बबलू (42) परिवार के साथ अहमदाबाद में रहता है।  22 अप्रैल को अपने बड़े भाई जयप्रकाश सिंह के पुत्र दुर्गेश सिंह की शादी समारोह में शामिल होने घर आया था। मंगलवार को दुर्गेश की बारात जौनपुर जाने वाली थी। इसे लेकर सोमवार की देर शाम घर पर मायन व खाने-पीने का कार्यक्रम चल रहा था।

विज्ञापन


इस बीच सत्य प्रकाश का मौसेरा भाई ओम प्रकाश सिंह पहुंचा । नशे में धुत होकर वहा पहुंचा। उसने सत्य प्रकाश से दस हजार रुपये उधार मांगे । सत्यप्रकाश ने उधारी देने से इंकार कर दिया। नशे में धुत मौसेरे भाई ने आवेश में आकर तमंचे से गोली मार दी। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई लोग अपनी जान बचाकर भागे। आनन-फानन में परिजन घायल सत्य प्रकाश को सांगीपुर सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौसेरा भाई भाग निकलने में कामयाब रहा। घटना से परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गई उदयपुर एसओ ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed