फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Couple found in hotel, relatives beat the young man to death

Pratapgarh News: होटल में मिले युगल, परिजनों ने युवक को अधमरा कर दिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Couple found in hotel, relatives beat the young man to death
विवेक नगर में सोमवार दोपहर होटल में मौजूद युगल को युवती के परिजनों ने पकड़ लिया और युवक को मारते-मारते अधमरा कर दिया। उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू (एसआरएन) चिकित्सालय भेज दिया गया। युवती का आरोप है कि युवक ने धर्म छिपाकर उससे दोस्ती की और ब्लैकमेल कर रहा था।
विज्ञापन


हमले में घायल युवक की पहचान दिलीपपुर के गोपालपुर निवासी मकसूद अहमद (25) के रूप में हुई है। युवती की ओर से दी गई तहरीर के मुताबिक, वह एक जनसेवा केंद्र में काम करती है। वहीं युवक से उसकी मुलाकात हुई। फिर इंस्टाग्राम पर बात होने लगी। एक बार उसने इंस्टाग्राम आईडी का पासवर्ड मांग लिया। इसके बाद उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा।
विज्ञापन

युवती के अनुसार मकसूद ने कई बार होटल में उसके संग दुष्कर्म किया। उससे पैसे भी लिए। लोकलाज के भय से उसने किसी को बताया नहीं। सोमवार को फिर उसने होटल में बुलाकर 10 लाख की मांग की। नहीं देने पर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


होटल में दोनों की मौजूदगी जानकारी युवती के परिजनों को हुई तो वे कुछ करीबियों के साथ वहीं पहुंच गए। कमरे से ही मकसूद को पीटते हुए सड़क तक घसीट लाए। पुलिस के पहुंचने पर ही उसे छोड़ा। इसके बाद पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। सीओ सिटी शिवनारायण व नगर कोतवाल नीरज यादव भी मौके पर पहुंचे। पुलिस दो संदिग्ध युवकों को बाइक समेत कोतवाली ले आई।


पिता भी बचाने की हिम्मत नहीं जुटा सका
बवाल के दौरान आरोपी युवक का पिता भी पहुंच गया। हमला इतना तेज था कि वह खुद भयभीत हो गया और बेटे को बचाने की हिम्मत न जुटा सका। आसपास बड़ी संख्या में लोग खड़े थे। कोई बीच-बचाव का साहस नहीं जुटा सका।
20 मिनट तक बाधित रहा आवागमन

भंगवा चुंगी पुलिस चौकी के करीब आरोपी युवक को 20 मिनट तक हमलावरों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इससे कचहरी-भंगवा चुंगी मार्ग बाधित हो गया। काफी देर बाद पुलिस के पहुंचने पर भी आरोपी डटे रहे।
युवती ऑन लाइन दिए थे ढाई लाख

प्रतापगढ़। युवती ने पुलिस को तहरीर में कहा है कि चार जनवरी को मकसूद सेवा केंद्र में रुपये निकालने आया था। इसके बाद वह मुलाकात के बहाने आने लगा। इंस्टग्राम पर बातचीत के दौरान दोनों की नजदीकी बढ़ गई। इसके बाद उसके शरीर का गंदा वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। युवती ने ऑनलाइन उसे 2.50 लाख रुपये भी दिए। इसके बाद भी वह नहीं माना। संवाद
युवती की ओर से तहरीर मिली है। युवक की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली। घटना की छानबीन करते हुए सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लिया जा रहा है। ताकि विधिक कार्रवाई हो सके।




- शिवनारायण, सीओ सिटी


होटलों में पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं

प्रतापगढ़। शहर में संचालित होटलों में मोटी कमाई के उद्देश्य से प्रेमी युगल को कुछ घंटे के लिए 15 सौ रुपये लेकर कमरा दिया जा रहा है। शहर के भंगवा चुंगी, जेल रोड पर पहले भी हंगामा हो चुका है। कुछ दिन पहले ही नया माल गोदाम रोड पर मानधाता की रहने वाली युवती का शव मिला था। उसने प्रेमी के चक्कर में आत्महत्या कर ली थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed