{"_id":"61b2494b61e68c5f1438ddd2","slug":"couple-dies-after-consuming-poisonous-substance-there-is-uproar-pratapgarh-news-ald3223059146","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ : जहरीला पदार्थ खाने से दंपती ने दम तोड़ा, छह माह पहले किया था लव मैरिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ : जहरीला पदार्थ खाने से दंपती ने दम तोड़ा, छह माह पहले किया था लव मैरिज
Thu, 09 Dec 2021 11:52 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 11:52 PM IST
सार
सरायशंकर चिंगुडा के रहने वाले नीलेश वर्मा (22) अपनी भाभी की रिश्तेदार युवती रोशनी (19) से प्यार करता था। दोनों का प्यार परवान चढ़ा तो दोनों ने छह माह पहले चंद्रिका देवी धाम में जाकर शादी कर लिया। उ
विज्ञापन
poision
विस्तार
कोहड़ौर थाना क्षेत्र के सरायशंकर चिंगुडा के रहने वाले दंपती ने बृहस्पतिवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर दोनों को उपचार के लिए प्रयागराज ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। सूचना के बाद घर में कोहराम मच गया। पुलिस को घटना की जानकारी नहीं है। दोनों ने मौत को आखिर गले क्यों लगाया। यह परिवार वाले भी नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन
सरायशंकर चिंगुडा के रहने वाले नीलेश वर्मा (22) अपनी भाभी की रिश्तेदार युवती रोशनी (19) से प्यार करता था। दोनों का प्यार परवान चढ़ा तो दोनों ने छह माह पहले चंद्रिका देवी धाम में जाकर शादी कर लिया। उनकी जिंदगी खुशी से गुजर रही थी मगर बृहस्पतिवार की शाम रोशनी व नीलेश ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे दोनों की तबियत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजन दोनों को लेकर मेडिकल कालेज पहुंचे।
विज्ञापन
यहां उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। नीलेश की भाभी संतोष ने बताया कि प्रयागराज एसआरएन में उपचार के दौरान रोशनी व नीलेश की मौत हो गई है। खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। बताते हैं कि नीलेश कुछ दिन पहले ही परदेश से घर आया था। वह अपनी ससुराल नोहरी का पुरवा की जमीन बेचने के लिए तैयारी कर रहा था। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि सूचना मिली है मगर अभी घटनाक्रम की पूरी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन