फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Counting of votes continues for the election of Belha Municipality President, BJP candidate Premlata Singh

Pratapgarh : पालिकाध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी प्रेमलता ने दर्ज की जीत, सपा प्रत्याशी को 7476 मतों से हराया

Thu, 19 Dec 2024 05:07 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 19 Dec 2024 05:07 PM IST
सार

नगर पालिका परिषद बेल्हा प्रतापगढ़ के अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी प्रेमलता सिंह ने जीत दर्ज की है। उन्होंने सपा प्रत्याशी राजकुमार सिंह राय साहब को 7476 मतों से पराजित किया। प्रेमलता सिंह पूर्व पालिकाध्यक्ष हरि प्रताप सिंह की पत्नी हैं। हरि प्रताप सिंह के निधन के बाद प्रतापगढ़ में उप चुनाव हुआ है। 

विज्ञापन
Counting of votes continues for the election of Belha Municipality President, BJP candidate Premlata Singh
जीआईसी प्रतापगढ़ में मतगणना करते कर्मचारी। - फोटो : संवाद।

विस्तार

नगर पालिका परिषद बेल्हा चेयरमैन पद हुए उपचुनाव में बृहस्पतिवार को फिर भाजपा ने परचम लहराया। भाजपा की प्रेमलता सिंह ने पति की विरासत पर कब्जा जमाया। सपा प्रत्याशी राजकुमार सिंह राय साहब को 7476 मतों से हराया।

विज्ञापन


नगर पालिका के चेयरमैन हरि प्रताप सिंह के निधन के बाद रिक्त हुई सीट पर 17 दिसंबर को मतदान हुआ था। चुनाव मैदान में कुल नौ प्रत्याशी थे। बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच जीआईसी में सुबह आठ बजे से 22 टेबल पर पांच राउंड मतगणना प्रारंभ हुई। कुल 36745 मतों की गिनती आरओ जितेंद्र पाल की देखरेख में 88 कर्मचारी करने के लिए लगाए गए। हालांकि पहले राउंड की मतगणना में ही प्रेमलता ने अच्छी खासी बढ़त बना ली।
विज्ञापन


जिलाधिकारी संजीव रंजन व पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार मतगणना व्यवस्था की जानकारी लेने पहुंचे। मतगणना समाप्त होने पर भाजपा प्रत्याशी प्रेमलता सिंह को 17733 और उनके निकटमत प्रतिद्वंदी सपा के राजकुमार सिंह राय साहब को 10257 मत मिला। इस तरह प्रेमलता सिंह ने अपने पित की विरासत पर कब्जा करते हुए सपा प्रत्याशी को 7476 मतों से पराजित किया। एडीएम त्रिभुवन विश्वकर्मा, एएसपी पूर्वी दुर्गेश सिंह, एसडीएम शैलेंद्र कुमार, सीओ सिटी शिवनारायण मतगणना की गतिविधियों पर नजर रखे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीत पर झूमे समर्थक और भाजपाई

जीत की खबर मिलने के बाद प्रेमलता सिंह समर्थकों के साथ जीआईसी पहुंचीं। आरओ जितेंद्र पाल ने जैसे ही नवनिर्वाचित प्रेमलता सिंह को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा। समर्थक जीत की खुशी मनाते हुए नारेबाजी करने लगे। भाजपा नेता व समर्थक जश्न मनाते हुए सदर बाजार स्थित आवास पहुंचे। जहां कार्यकर्ता एक दूसरे का मुंह मीठा कराते रहे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, पूर्व विधायक धीरज ओझा, आशीष मौर्य पिंटू, पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी, अंशुमान सिंह आदि मौजूद रहे।

जाने किसे मिला कितना मत

नाम             दल             मिले मत

प्रेमलता सिंह        भाजपा             17733

मुहिब्बुल  एआईएमआईएम          1414
राजकुमार सिंह सपा                   10257            
मौ. तौसीन रजा असपा कांशीराम 234
जाहिद निर्दल                         18
रवि गुप्ता निर्दल                         4354
रवींद्र कुमार निर्दल                        121
हरिशचंद्र पटेल निर्दल             1294
हिमायत उल्ला निर्दल             408
नोटा                                        95

निरस्त मतों की संख्या             817

नोटा से भी कम मिला वोट

नगर पालिका चेयरमैन के उपचुनाव में 95 मतदाताओं ने नोटा पसंद किया। इससे भी कम मोहम्मद जाहिद को मिला। उन्हें केवल 18 मत मिले। हालांकि उन्होंने प्रचार के दौरान अपना समर्थन एआईएमआईएम प्रत्याशी को अपना समर्थन दे दिया था।

पहले राउंड से बनाई बढ़त अंतिम राउंड की गिनती तक रही बरकरार

नपा चेयरमैन उपचुनाव में पहले राउंड से ही भाजपा की प्रेमलता सिंह ने बढ़त बनाई , जो पांचवें राउंड तक जारी रही। पहले राउंड में भाजपा प्रत्याशी ने सपा प्रत्याशी राजकुमार को 1206 मतों से पीछे छोड़ा। दूसरे चक्र में 1577, तीसरे में 1757, चौथे में 1565 और पांचवें राउंड में 1358 मतों से भाजपा प्रत्याशी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के राजकुमार सिंह राय साहब से से आगे रहीं।

पोस्टल बैलेट में भी पढ़े लिखे दो लोगों ने नोटा पर लगाई मुहर

पोस्टल बैलेट के मतदान में भी दो कर्मचारियों ने नोटा पर मुहर लगाई। भाजपा प्रत्याशी को 16, सपा को 13, एआईएमआईएम को 1, रवि गुप्ता को 1, हरीशचंद्र पटेल को 3 मत मिला। कुल 36 पोस्टल बैलेट पर कर्मचारियों ने मतदान किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed