फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Counter of sweets dropped during cleaning, businessman dies due to suppression

सफाई के दौरान गिरा मिठाई का काउंटर, दबने से व्यापारी की मौत

Fri, 22 Nov 2019 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Counter of sweets dropped during cleaning, businessman dies due to suppression
मृत व्यापारी श्रीराम मोदनवाल। - फोटो : PRATAPGARH
दुकान की सफाई के दौरान मिठाई का काउंटर दुकानदार पर गिर पड़ा। काउंटर का शीशा पैर व हाथ की अंगुली में घुसने के कारण अधिक खून बहने से उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। घरवालों ने शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया। अचानक हुए हादसे से व्यापारियों में शोक व्याप्त रहा।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के सगरासुंदरपुर निवासी श्रीराम मोदनवाल (45) पुत्र सीताराम ने स्थानीय बाजार के चौराहे पर किराए के मकान में मिठाई की दुकान खोल रखी है। श्रीराम गुरुवार भोर में दुकान खोलने आए थे। साफ-सफाई के दौरान अचानक उनके ऊपर मिठाई का काउंटर टूटकर गिर पड़ा। काउंटर का शीशा उनके बाएं पैर के जंघे में घुस गया। हाथ की अंगुली में भी कांच का टुकड़ा घुस गया था। पीठ में भी शीशे से चोट लग गई थी। वह काउंटर के नीचे दबे हुए थे।
विज्ञापन

इस बीच मार्निंगवाक करने के लिए निकले लोगों की नजर पड़ गई। उनके शोर मचाने पर मकान मालिक परिवार संग पहुंचा और श्रीराम मोदनवाल को बाहर निकालने का प्रयास करने लगा। सूचना मिलने पर परिजन भी आ गए। हालांकि तब तक श्रीराम बेहोश हो गए थे। आननफानन में उन्हें लालगंज सीएचसी ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर लौट आए। खबर मिलने के बाद बाजार के लोगों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। शव का पोस्टमार्टम कराए बिना शाम को अंतिम संस्कार कर दिया। लालगंज कोतवाल ने बताया कि उनके पास ऐसी कोई सूचना नहीं है।
व्यापारी की मौत के बाद बंद हो गया बाजार
मिठाई दुकानदार श्रीराम मोदनवाल की हादसे में अचानक हुई मौत से हर कोई हैरत में था। मिठाई की दुकान चलाने वाले श्रीराम का व्यवहार सबसे अलग था। वह अपने काम से काम रखते थे। उनकी मौत के बाद शोक में गुरुवार को पूरा बाजार बंद रहा। हर कोई उनकी मौत से गमजदा था।

दुकान में हर ओर फैला था खून
सफाई के दौरान मिठाई की दुकान का काउंटर श्रीराम के ऊपर गिर पड़ा। काउंटर के गिरते समय वह झुके हुए थे और बचने का प्रयास किया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। काउंटर का शीशा उनके बाएं पैर के जंघे में घुस गया। जिसके गहरा घाव बन गया था। पैर की कई नसें कट गईं। जिससे अधिक रक्तश्राव हो गया। पूरी दुकान में खून ही खून फैला हुआ था।

लालगंज कोतवाली के सगरा सुन्दरपुर बाजार में दुकान पर काउन्टर का शीशा गिरने से घायल व्यापारी की मौ?

लालगंज कोतवाली के सगरा सुन्दरपुर बाजार में दुकान पर काउन्टर का शीशा गिरने से घायल व्यापारी की मौ?- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed