फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Councilor's son turned out to be a robber, had robbed the collection agent

Pratapgarh News: सभासद का बेटा निकला लुटेरा, कलेक्शन एजेंट से की थी लूट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Councilor's son turned out to be a robber, had robbed the collection agent
कोहड़ौर पुलिस की कलेक्शन एजेंट को लूटने वाले बदमाशों से शुक्रवार रात मुठभेड़ हो गई। पुलिस तीन बदमाशों को पकड़ने में कामयाब रही, जबकि एक बदमाश भागने में कामयाब रहा। पकड़े गए बदमाशों में सभासद का बेटा भी शामिल है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

जौनपुर जनपद के मछलीशहर थाना क्षेत्र के जमालपुर निवासी आशीष यादव एक फाइनेंस कंपनी के एजेंट हैं। शुक्रवार को वह कोहड़ौर इलाके के कई गांवों से समूह के रुपये एकत्र कर अपने कार्यालय जा रहे थे। उनके पास करीब एक लाख रुपयेे थे। नगर पंचायत के मामूली वार्ड के करीब नहर के पास उनको बादमाशों ने बाइक में धक्का मारकर गिरा दिया।
विज्ञापन

तमंचे के बल पर रुपयों से भरा बैग व मोबाइल लेकर बदमाश भाग निकले थे। मुकदमा दर्ज कर पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही थी। आधी रात को पुलिस को सूचना मिली कि दूसरी वारदात को अंजाम देने के लिए बदमाश पूरे क्षमा के पास छिपे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर बदमाश फायरिंग करते हुए भागने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने घेराबंदी कर मामूली वार्ड की सभासद उर्मिला के बेटे निक्की उर्फ आशीष, शिवम विश्वकर्मा और नरहरपुर निवासी हिमांशु को पकड़ लिया। उनके पास से दो तमंचे, 17 हजार रुपये, तीन मोबाइल व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई। पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि वह गिरोह बनाकर चोरी, छिनैती की वारदातों को अंजाम देते हैं।
कलेक्शन एजेंट के पास से आधार कार्ड, पैनकार्ड व करीब 88,000 रुपये मिले थे। जिसे सभी ने बराबर बांटने के बाद खर्च कर दिया। थानाध्यक्ष राधेश्याम सिंह ने बताया कि फरार बदमाशों की तलाश की जा रही है। सभासद के बेटे पर घटना के बाद से ही शक था।



पुलिस के दबाव पर 50 हजार के इनामी ने किया सरेंडर
प्रतापगढ़। जानलेवा हमला व लूट के मामले में फरार चल रहे 50 हजार के इनामी बदमाश आसपुर देवसरा के उमरा निवासी विनोद कुमार उर्फ मोनू सिंह ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। नगर कोतवाल अर्जुन सिंह ने बताया कि मोनू सिंह पर करीब 15 मुकदमे दर्ज हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed