फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   CoronaVirus: DIOS found missing from control room, clarification summoned

CoronaVirus: कंट्रोलरुम से नदारद मिले डीआईओएस, स्पष्टीकरण तलब

Tue, 07 Apr 2020 07:24 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 07 Apr 2020 07:24 PM IST
विज्ञापन
CoronaVirus: DIOS found missing from control room, clarification summoned
control room
सीडीओ डा. अमितपाल शर्मा ने मंगलवार को सुबह सवा दस बजे सदर तहसील स्थित कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया, निरीक्षण में डीआईओएस सर्वदानंद के गायब मिलने पर सीडीओ ने गहरी नाराजगी प्रकट करते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन


डीआईओएस की ड्यूटी सुबह छह से दोपहर दो बजे तक लगी हुई है। मगर कंट्रोलरुम के अफसरों ने बताया कि प्राय: वह गायब रहते हैं।

मंगलवार को सीडीओ डॉ. अमितपाल शर्मा ने संत अंथोनी इंटरकालेज पहुंचकर क्वारंटीन लोगों की जानकारी ली। सीने में दर्द होने के कारण परेशान मनोज सिंह से मिलकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
विज्ञापन


उन्होंने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों से क्वारंटीन लोगों के  नाश्ता और खाने में किसी प्रकार की कोई समस्या न होने के लिए कहा। सीडीओ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नरसिंहगढ़ पहुंचे और डा. पंकज श्रीवास्तव से मिलकर पूरे मामले की जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाक्टर ने बताया कि 12 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। उनकी नियमित रूप से देखभाल हो रही है। डाक्टर द्वारा एन-95 मास्क और पीपीई किट उपलब्ध कराने की मांग करने पर सीएमओ से अविलंब उपलब्ध कराने का भरोसा दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed