फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Corona wreaks havoc, 27 new infected in 24 hours

कोरोना का फिर कहर, 24 घंटे में मिले 27 नए संक्रमित

Fri, 02 Apr 2021 12:28 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Corona wreaks havoc, 27 new infected in 24 hours
Corona wreaks havoc, 27 new infected in 24 hours
प्रतापगढ़। कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने भले ही अलर्ट जारी किया है मगर सामाजिक दूरी व मास्क लगाकर बाहर निकलने को लोग तैयार नहीं हैं। परिणामस्वरूप स्वास्थ्य विभाग की जांच में 24 घंटे के भीतर जिले में 27 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें उद्योगनगरी एक्सप्रेस के तीन यात्री भी शामिल हैं। जिले में एक्टिव केस की संख्या 121 हो गई है।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर आ गई है। बीते साल की तरह फिर कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है। बृहस्पतिवार को 24 घंटे के भीतर स्वास्थ्य विभाग की जांच में 27 कोरोना के नए केस सामने आए। इनमें तीन लोग ऐसे भी शामिल हैं जो उद्योग नगरी एक्सप्रेस ट्रेन पकड़कर मुंबई से घर आ रहे थे। शहर के लोग भी संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड पर ध्यान दिया जाए तो साल भर के भीतर जिले में 5587 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें से 5391 लोग स्वस्थ्य हो गए। 121 लोगों का इलाज चल रहा है। साल भर के भीतर कोरोना ने 75 लोगों की जान भी ले चुका है। अब स्वास्थ्य विभाग कोरोना टीकाकरण के साथ जांच पर जोर देने लगा है।
विज्ञापन

4593 लोगों को लगा कोरोना का टीका
जिले में बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से 101 बूथ बनाए गए थे। प्रत्येक बूथ के जिम्मेदार अफसरों को छह सौ के करीब में टीकाकरण का टारगेट दिया गया था। मगर जिले भर में महज 4593 लोगों को ही टीका लग सका। जबकि शासन ने अब 45 की उम्र पूरी करने वाले लोगों को टीका लगाने की अनुमति दी है। जानकारी के अभाव में लोग बूथ तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। जिला सहायक प्रतिरक्षाधिकारी महेश सिंह ने बताया कि जिले में अबतक हेल्थ वर्कर, पुलिस और सफाई कर्मचारियों को मिलाकर 78 हजार लोगों को कोरोना को मातदेने वाले वैक्सीन का डोज दिया जा चुका है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि 45 साल की उम्र पाले अपने गांव की आशा से पता करके या फिर नजदीकी सीएचसी, पीएचसी, हेल्थवेलनेस सेंटर पर पहुंचकर कोरोना का टीका जरूर लगवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed