{"_id":"5f2ef7bb8ebc3e3cea202456","slug":"corona-patient-in-pratapgarh-pratapgarh-news-ald283136172","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराने महिला अस्पताल में कोरोना मरीजों को रखने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुराने महिला अस्पताल में कोरोना मरीजों को रखने की तैयारी
विज्ञापन
corona patient in pratapgarh
जायजा लेने पहुंचे सीएमओ से स्वास्थ्यकर्मियों ने जताया विरोध, प्रभारी सीएमएस ने जताई नाराजगी
सौ बेड कोविड अस्पताल बनाने की चल रही कवायद
प्रतापगढ़। पुराने महिला अस्पताल में सौ बेड वाला कोविड एल वन अस्पताल बनाने की तैयारी है। शनिवार को महिला अस्पताल भवन का जायजा लेने पहुंचे सीएमओ के सामने कर्मचारियों ने विरोध जताया। प्रभारी सीएमएस ने भी कहा कि परिसर में कर्मचारियों व चिकित्सकों का आवास है। कोरोना संक्रमित मरीजों को रोकने से आसपास का एरिया भी प्रभावित होगा। जिसे लेकर काफी देर तक तकरार होती रही। विरोध को देखते हुए अभी कोई फैसला नहीं लिया जा सका।
जिले में कोरोना के लगातार मरीज बढ़ रहे हैं। लालगंज कोविड अस्पताल में मरीजों को रखना बंद कर दिया गया है। अब संत एंथोनी में दो सौ मरीजों को रखा जाएगा। लगातार बढ़ रहे मरीजों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा नए कोविड एल वन अस्पताल बनाने की तैयारी की जा रही है। शनिवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अरविंद श्रीवास्तव पुराने महिला अस्पताल भवन का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने पुराने वार्डों की दशा देखी। ताकि उसे सौ बेड का कोविड अस्पताल बनाया जा सके। यह खबर मिलते ही महिला अस्पताल के कर्मचारी आ गए।
कर्मचारियों ने यह कहते हुए विरोध जताया कि शासन की गाइडलाइन के मुताबिक मरीजों को आबादी वाले इलाके से दूर रखा जाए। परिसर में ही कर्मचारी अपने परिवार के साथ भी रहते हैं। ऐसे में सभी के संक्रमित होने की संभावना बनी रहेगी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला अस्पताल की प्रभारी सीएमएस डा. नीलिमा सोनकर भी पहुंच गईं। उन्होंने भी पुराने भवन को कोविड अस्पताल बनाने का विरोध करते हुए नाराजगी जताई। उनकी सीएमओ से तकरार भी हुई। उनका कहना था कि चिकित्सक भी अभी उसी परिसर में रहते हैं। मरीज व कर्मचारियों के साथ चिकित्सकों के संक्रमित होने की संभावनाएं अधिक होंगी। सीएमओ डा. अरविंद श्रीवास्तव का कहना है कि चूंकि पुराना भवन खाली पड़ा है। ऐसे में उसका उपयोग सौ बेड कोविड अस्पताल के रूप में करने पर विचार विमर्श चल रहा है।
विज्ञापन
कोरोना पॉजीटिव मिलने पर शीतलागंज बाजार सील
रखहा। शीतलागंज बाजार में कोरोना संक्रमण की चपेट में एक ही परिवार के चार लोग आ गए। जिससे बाजार में हड़कंप मचा रहा। बाजार के काफी संख्या में लोगों का सैंपल लिया गया। स्वास्थ्य विभाग के पत्र के आधार पर दीवानगंज चौकी प्रभारी ने शनिवार को बाजार में आंशिक कर्फ्यू लगाते हुए बैरीकेडिंग करा दी। जिससे लोगों का घरों से निकलना बंद हो गया। लगातार मरीजों के बढ़ने से बाजार में खौफ का माहौल देखने को मिल रहा है।
मेड़ काटने के विवाद में मारपीट
संडवाचंद्रिका। मेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद के दौरान मारपीट हो गई। अंतू थाना क्षेत्र के महुुआए निवासी प्रेम नारायण पांडेय का आरोप है कि पड़ोजसी दीपक व ध्रुव समेत अन्य लोग उसके खेत का मेड़ काट रहे थे। विरोध करने पर उन लोगों ने हमला बोल दिया। शिकायत के बाद पुलिस दीपक समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
स्कूल का ताला तोड़कर चोरी
रखहा। चोरों ने स्कूल का ताला तोड़कर हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। कंधई थाना क्षेत्र के सरखेलपुर प्राथमिक स्कूल का तालला तोड़कर चोर सिलेंडर समेत अन्य सामान चुरा ले गए। प्रधानाध्यापक ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
बाइक सवारों की आई शामत
रखहा। कोविड -19 को लेकर अलर्ट पुलिस ने मास्क न लगाने वाले बाइक सवारों पर शिकंजा कसा। दीवानगंज चौकी प्रभारी शनिवार को गश्त पर निकले। बाद में दीवानगंज बाजार में चेकिंग शुरू कर दी। बिना मास्क व हेलमेट के दो दर्ज बाइकों का चालान किया। तीन सवारी बैठाकर निकलने वाले आधा दर्जन लोगों पर शिकंजा कसते हुए ई चालान किया। इससे बाजार की ओर आने वालों में हड़कंप मचा रहा।
बाजार में पुलिस ने किया पैदल मार्च
मकूनपुर। कोहड़ौर बाजार में पुलिस ने पैदल मार्च कर लोगों को घरों में रहने के लिए आगाह किया। थानाध्यक्ष संजय यादव की अगुवाई में पुलिस फोर्स ने बाजार में गश्त किया। लोगों को घरों में रहने व दुकानें न खोलने का आदेश दिया जाता रहा। कांधरपुर तिराहे तक पुलिस ने गश्त करने के बाद संभ्रात लोगों से अपेक्षा करते हुए कहा कि जिस तरह बाजार में पॉजीटिव केस निकल रहे थे। ऐसे में बाजार में आंशिक कर्फ्य का असर दिखना चाहिए। ताकि लोग दूसरों को संक्रमित न कर सकें। पुलिस की सख्ती देख लोग खुद घरों में घुस जा रहे थे। केवल प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर लोगों का आना जाना बना हुआ था।
आरोपियों की गिरफ्तारी की लगाई गुहार
रखहा। जमीनी विवाद में मारपीट के मामले में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी की गुहार पीड़ित ने लगाई है। कंधई थाना क्षेत्र के जोगीपुर निवासी मनीष पुत्र सत्यनारायण का पड़ोस के श्यामू से विवाद चला आ रहा है। श्यामू पक्ष के लोगों ने मनीष पर हमला बोल दिया। जिसे मनीष समेत अन्य लोग घायल हो गए थे। तहरीर मिलने पर पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित मनीष ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।