फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Copy-book shopkeepers stealing GST

Pratapgarh News: जीएसटी की चोरी कर रहे कॉपी-किताब के दुकानदार

Fri, 07 Apr 2023 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 07 Apr 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
Copy-book shopkeepers stealing GST
कॉपी-किताब से मनमानी कमाई करने वाले दुकानदार जीएसटी की चोरी में जुटे हैं। जिले में 107 कॉपी-किताब के दुकानदारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जबकि इनकी संख्या हजारों में है। वहीं, एक भी स्कूल ने कॉपी-किताब बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, जबकि अधिकांश स्कूलों ने दुकान खोल रखी है। यहां अभिभावकों की जेब काटी जा रही है।
विज्ञापन

एक अप्रैल से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हो चुकी है। अभिभावक अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने के लिए नामी-गिरामी स्कूलों के चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन स्कूलों में प्रवेश के बाद कॉपी-किताबें खरीदने में अभिभावकों के पसीने छूट रहे हैं। कॉपियों व किताबों के दामों में हुई अप्रत्याशित वृद्धि से लोगों को जेब ढीली हो रही है।
विज्ञापन

बीते वर्ष के सापेेक्ष इस वर्ष कॉपियों में 25-30 प्रतिशत, किताबों में 40 -50 प्रतिशत की मूल्य वृद्धि से अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधिकांश विद्यालयों की ओर से अभिभावकों को कॉपी-किताबों के साथ ही अन्य सामान खरीदने के लिए भी विवश किया जा रहा है। स्कूलों की इस मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए शिक्षा विभाग के साथ ही प्रशासनिक अधिकारी भी मौन धारण किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाणिज्य कर विभाग में जिले के 107 दुकानदारों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है, जबकि जिले में हजारों दुकानें खुली हुई हैं। एक भी स्कूल ने अपने यहां कॉपी-किताब बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है। इसके बाद भी यहां कॉपी-किताब, जूता-मोजा, ड्रेस सब कुछ बेचा जा रहा है। इससे जीएसटी चोरी को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

कॉपियों के दामों की तुलना करें, तो बीते वर्ष 70 पेज की कॉपी 45 रुपये में मिल रही थी। इस वर्ष इसकी कीमत लगभग 55 से 60 रुपये है। इसी प्रकार 120 पेज की कॉपी की कीमत बीते वर्ष 65 से 70 रुपये थी, जो अब बढ़कर 85 रुपये तक पहुुंच गई है। इसी प्रकार 172 पेज की कॉपी व रजिस्टरों के दामों में भी इस वर्ष 25 से 30 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed