फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Consumers troubled by tripping problem due

Pratapgarh News: बिजली की खपत बढ़ने से ट्रिपिंग की समस्या से उपभोक्ता परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Consumers troubled by tripping problem due
ट्रांसफाॅर्मरों पर क्षमता से अधिक भार होने के कारण बिजली ट्रिप करने की समस्या बढ़ती जा रही है। बिजली ट्रिप होने से लो वोल्टेज के साथ बिजली आपूर्ति बंद होने के कारण उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

गर्मी आते ही घरों और दुकानों में एसी, कूलर, फ्रिज का उपयोग शुरू हो गया है। बिजली की खपत बढ़ने से इलाके में लगे ट्रांसफाॅर्मरों पर भार बढ़ता जा रहा है। जिससे आए दिन बिजली ट्रिप होने की समस्या सामने आ रही है। भार अधिक होने पर ट्रांसफाॅर्मरों में लगे केबल में भी शाॅर्ट सर्किट की समस्या हो रही है।
विज्ञापन

शहर से लेकर गांव तक 24 घंटे आपूर्ति का दावा भी फेल हो गया है। शहर में मुश्किल से 16-18 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 10-12 घंटे ही आपूर्ति हो पा रही है। शहर के बाबागंज विद्युत उपकेंद्र से जुड़े अजीत नगर, सदर बाजार, निरंकारी भवन गली समेत कई मोहल्लों में दोपहर 12 से तीन बजे तक आपूर्ति बंद रही। उपकेंद्र के कर्मचारियों ने फाल्ट की समस्या बताई। वहीं भूपियामऊ उपकेंद्र से जुड़े सिटी प्रतापगढ, चकपटेली, कजियाना, सैय्यदन सहित कई इलाकों में सुबह 11 बजे से आपूर्ति बंद रही। शाम करीब चार आपूर्ति चालू की गई। यही समस्या ग्रामीणांचलों में भी देखने को मिल रही है। जिले में कुल 5.40 लाख उपभोक्ता हैं। प्रतापगढ़ डिविजन में 15539, लालगंज 9909, रानीगंज 4307 और कुंडा डिविजन में विभिन्न क्षमता के 13533 ट्रांसफाॅर्मर लगे हुए हैं। अधीक्षण अभियंता इं. सत्यपाल ने बताया कि उपकेंद्रों पर लगे फीडर का लोड चेक कराया जा रहा है। लोड के अनुरूप ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता को बढ़ाया जाएगा। अगर उपभोक्ता स्वीकृत लोड से अधिक बिजली उपयोग कर रहे हैं तो उनके कनेक्शन का भार भी बढ़ाया जाएगा। बिजली खपत बढ़ने के कारण ट्रिपिंग की समस्या होती है। जिससे लो वोल्टेज के साथ आपूर्ति भी कुछ देर के लिए बंद हो जाती है। फाल्ट को सही करने के बाद आपूर्ति शुरू हो पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed