फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Construction of two colleges stopped due to lack of budget, only 50 percent work completed

Pratapgarh News: बजट के अभाव में रुका दो कॉलेजों का निर्माण, 50 फीसदी ही काम पूरा

Fri, 15 Mar 2024 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 15 Mar 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Construction of two colleges stopped due to lack of budget, only 50 percent work completed
चित्र---
विज्ञापन

-- तीन साल से निर्माणाधीन है डिग्री काॅलेज, वर्ष 2024 में प्रारंभ होनी थी पढ़ाई, 31 मार्च 2023 तक पूरा करना था निर्माण कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। जिले में तीन साल से निर्माणाधीन राजकीय महिला डिग्री कॉलेजों का निर्माण बजट में अभाव में लटका हुआ है। 31 मार्च 2023 तक इन कॉलेजों का निर्माण पूरा होना था और एक अप्रैल 2024 से इन पठन-पाठन प्रारंभ होना था। मगर ऐसा लगता है कि अब वर्ष 2025 में भी शिक्षा सत्र चलना मुश्किल लग रहा है। क्योंकि अभी तक 50 फीसदी काम ही पूरा हो सका है।



अल्पसंख्यक विभाग से जिले के लक्ष्मणपुर विकास खंड के महुआगावीवन में 10.78 करोड़ रुपये की लागत से राजकीय महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जा रही है। वर्ष 2020-21 में निर्माण कार्य प्रारंभ होने के बाद कार्यदायी संस्था आवास विकास परिषद को 5.69 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। 5.09 करोड़ रुपये अभी मिलना बाकी है। विभागीय जानकारों की मानें तो कार्यदायी संस्था ने धनराशि का सदुपयोग करते हुए आधा से अधिक निर्माण कार्य हो चुका है। बजट नहीं मिलने से निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है।
विज्ञापन

संडवा चंद्रिका के पूरबगांव में राजकीय महिला डिग्री कॉलेज के निर्माण के लिए 9.42 करोड़ रुपये मंजूर किए गए। जिसमें से 4.71 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है, शासन से अभी 4.71 करोड़ रुपये मिलना बाकी है। कार्यदायी संस्था उप्र प्रोजेक्ट कार्पोरेशन को बजट नहीं मिलने से निर्माण कार्य ठप हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन ---
कार्यदायी संस्थाओं को जो धनराशि मिली थी, उसका सदुपयोग कर लिया है, शासन से धनराशि की मांग की गई है।
- प्रभात कुमार, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed