फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   construction of 100 bed hospital will be in kohdaur

कोहड़ौर में बनेगा 100 बेड का अस्पताल

Sat, 13 Jul 2019 07:33 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 07:33 PM IST
विज्ञापन
construction of 100 bed hospital will be in kohdaur
कोहड़ौर में बनेगा 100 बेड का अस्पताल
विज्ञापन

शासन ने स्वास्थ्य विभाग को दिया जमीन चिह्नित करने का आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। अमेठी जनपद से सटे कोहड़ौर इलाके के लोगों को अब इलाज कराने के लिए जिला व महिला अस्पताल का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। कोहड़ौर सीएचसी के बगल ही सौ बेड के अस्पताल का निर्माण कराया जाएगा। शासन ने इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को सर्वे और जमीन चिह्नित करने की जिम्मेदारी सौंपी है।
शहर से 14 किमी की दूरी पर स्थित कोहड़ौर में शासन ने 30 बेड के सीएचसी का निर्माण कराया है, मगर जनसंख्या के हिसाब से यह नाकाफी साबित हो रहा है। गर्मी के दिनों में यहां हमेशा बेड फुल रहता है। ऐसे में मरीजों को जिला व महिला अस्पताल का चक्कर काटना पड़ता है। इससे उन्हें परेशान होना पड़ता है। इसे देखते हुए शासन ने यहां सीएचसी के बगल सौ बेड के अस्पताल का निर्माण कराने की मंजूरी दी है। सीएमओ को अस्पताल के लिए जमीन चिह्नित करने को कहा गया है। कोहड़ौर सीएचसी के अधीक्षक भरत पाठक ने बताया कि शासन की ओर से आए आदेश के बाद जमीन की नापजोख शुरू कर दी गई है। सीएचसी के पास ही अभी इतनी जमीन है कि आराम से सौ बेड के अस्पताल का निर्माण हो जाएगा।
विज्ञापन

वर्जन-------
कोहड़ौर सीएचसी प्रतापगढ़-अमेठी के बार्डर पर है। मुख्यालय से दूर पड़ता है। इसलिए शासन से सौ बेड के अतिरिक्त अस्पताल के निर्माण की मांग की गई थी। शासन ने अस्पताल के लिए जमीन चिह्नित करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरविंद कुमार श्रीवास्तव, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed