फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Constitutional limit forgot for the formation of government: Rajnath

सरकार बनाने के लिए भूले संवैधानिक मर्यादा: राजनाथ 

Fri, 10 May 2019 12:02 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 10 May 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
Constitutional limit forgot for the formation of government: Rajnath
मानधाता में आयोजित भाजपा की जनसभा में गृहमंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : pratapgarh
 मानधाता के मुनीश्वरदत्त इंटर कालेज के समीप बाग में गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी संगमलाल गुप्ता के समर्थन में आयोजित जनसभा में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधा। कहा कि सरकार बनाने के लिए देश की संवैधानिक मर्यादा को ताक पर रख दिया गया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष देश के प्रधानमंत्री को चौकीदार चोर तो बहन दुर्योधन बता रही है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष होकर भी गाली देते फिर रहे हैं। उन्हें यह तक पता नहीं कि प्रधानमंत्री व्यक्ति नहीं बल्कि संस्था होती है। ऐसे बयान से लोकतंत्र कमजोर होता है। वोट के लिए राजनीति की मर्यादा से न खेलें। ऐसे लोगों को सीख मिलनी चाहिए। देश की जनता इसका जवाब देगी।
विज्ञापन


राजनाथ ने कहा भाजपा सरकार बनाने के लिए राजनीति नहीं करती। 1971 में देश की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान को धूल चटाई थी। अटलजी ने संसद में खड़े होकर इंदिराजी की प्रशंसा की थी। इंदिराजी की सरकार में भी देश के जवानों ने ही अपना पराक्रम दिखाया था। ऐसे में मोदी की प्रशंसा क्यों नहीं होनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतर्राष्ट्रीय मुद्राकोष का हवाला देते हुए कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में तेजी आई है। देश तेजी से तरक्की कर रहा है। उन्होंने कांग्रेस सरकार के विकास कार्यों से मोदी सरकार के कार्यों की तुलना की। कहा कि 60 साल में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 25 लाख आवास दिए, जबकि मोदी सरकार ने एक करोड़ तीस लाख आवास बनवाए।

2014 में देश में महज 12 करोड़ ही गैस कनेक्शन थे, उज्ज्वला योजना में 13 करोड़ कनेक्शन वितरित किए गए। 2014 से पहले प्रतिदिन छह किमी राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण होता था, मगर अब 35 किमी हो रहा है। मोदी सरकार के पहले देश में 40 फीसदी शौचालय थे जो अब 92 फीसदी हो चुके हैं। महज दो वर्ष बाद हर व्यक्ति के सिर पर छत और घर में बिजली कनेक्शन होगा।

उन्होंने कहा कि जवाहरलाल नेहरू, इंदिराजी, राजीव गांधी ने देश की जनता से गरीबी हटाओ की बात कही थी, लेकिन नहीं हटीं। उन्होंने कहा कि 2030 तक भारत टाप थ्री देशों में आ जाएगा। उन्होंने जनता से भाजपा प्रत्याशी संगमलाल गुप्ता को जीताने की अपील की। कैबिनेट मंत्री मोती सिंह, कानून मंत्री बृजेश पाठक, जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र, भाजपा प्रत्याशी संगमलाल गुप्ता, भाजपा नेता ठाकुर प्रकाश सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत किया। इस दौरान भाजपा नेता केके सिंह, गणेश नारायण मिश्र, अशोक मिश्रा सहित भाजपा नेता मौजूद रहे। 

कलेजा कंपा देने वाला बनाया जाएगा राष्ट्रद्रोह का कानून 
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रद्रोह का कानून खत्म करने की फिराक में है। मगर मोदी सरकार राष्ट्रद्रोह का कानून खत्म नहीं होने देगी, बल्कि इसे और भी सख्त बनाया जाएगा। सरकार बनी तो ऐसा कानून बनाएंगे कि कलेजा कांप जाएगा। 


सेना के जवानों ने किया दुनिया का सबसे बड़ा आपरेशन
हमारे एयरफोर्स के जवानों द्वारा पाकिस्तान के बालाकोट में दुनिया का सबसे बड़ा आपरेशन किया गया है। पाकिस्तान की सरजमी में जाकर आतंकवादियों को मार गिराया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में जो भी आपरेशन सेना के जवानों ने किया है, पक्की खुफिया रिपोर्ट के आधार पर किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed