{"_id":"69a00cbcbd5475241f061690","slug":"constable-young-woman-on-pretext-of-marriage-woman-police-station-in-charge-is-investigating-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh : शादी का झांसा देकर सिपाही ने युवती से किया दुष्कर्म, महिला थानाध्यक्ष कर रहीं जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh : शादी का झांसा देकर सिपाही ने युवती से किया दुष्कर्म, महिला थानाध्यक्ष कर रहीं जांच
Thu, 26 Feb 2026 02:35 PM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 26 Feb 2026 02:35 PM IST
सार
जनपद मऊ की रहने वाली युवती ने देहात कोतवाली में तैनात एक सिपाही पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी ने महिला थानाध्यक्ष को जांच सौंपी है।
विज्ञापन
दुष्कर्म।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जनपद मऊ की रहने वाली युवती ने देहात कोतवाली में तैनात एक सिपाही पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी ने महिला थानाध्यक्ष को जांच सौंपी है।
विज्ञापन
पीड़िता के अनुसार बलिया के रहने वाला सिपाही रानीगंज थाने में तैनाती के दौरान उसके मोबाइल नंबर पर फोन किया। मना करने के बाद भी वह अक्सर फोन करता रहा। धीरे-धीरे उनके बीच बातचीत होती रही। वर्ष 2019 में सिपाही ने उसे रानीगंज अपने कमरे पर बुलाया। उससे शादी का वादा करते हुए शारीरिक संबंध बनाए। बीच-बीच में वह बुलाने पर आती रही।
विज्ञापन
प्रयागराज उसके कमरे पर भी आरोपी सिपाही जाता रहा। कुछ दिनों बाद उसका स्थानांतरण देहात कोतवाली हो गया। वह अपने भुपियामऊ कमरे पर बुलाया। वहां भी उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। 19 फरवरी को उसके शादी की जानकारी मिली। बात करने पर उसके पिता ने समझौता नामा लिखकर दिया कि वह शादी को निरस्त करा देगा। हालांकि 24 फरवरी को सिपाही ने दूसरी शादी कर ली। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने प्रकरण में महिला थानाध्यक्ष से जांच कर रिपोर्ट मांगी है। उनका कहना है कि जांच पूरी होने के बाद विधिक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन