{"_id":"654e53887e628f0c52029004","slug":"congress-will-bring-the-rights-of-dalits-to-their-doorstep-mukund-tiwari-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-7334-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलितों के अधिकारों को उनकी चौखट पर पहुंचाएगी कांग्रेस : मुकुंद तिवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलितों के अधिकारों को उनकी चौखट पर पहुंचाएगी कांग्रेस : मुकुंद तिवारी
Fri, 10 Nov 2023 09:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Fri, 10 Nov 2023 09:30 PM IST
विज्ञापन
मोहनगंज के यादवपुर दलित बस्ती में आयोजित कांग्रेस की बैठक में बोलते मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव
मोहनगंज के यादवपुर में शुक्रवार को दलित संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस महासचिव मुकुंद तिवारी को महज 20 से 25 लोगों के बीच ही अपनी बातें रखनी पड़ीं। कांग्रेस कार्यकर्ता लोगों की भीड़ जुटाने में नाकाम रहे।
जिलाध्यक्ष डॉ. लालजी त्रिपाठी की अध्यक्षता में कार्यक्रम किया गया। क्षेत्र के दलितों को मांग पत्र भरवाने के लिए बुलाया गया था। इसके बावजूद भीड़ जमा नहीं हो पाई। प्रदेश महासचिव ने कहा कांग्रेस का शासन आने पर दलितों का अधिकार उनकी चौखट तक पहुंचाया जाएगा। दलितों का सम्मान कांग्रेस शासन में ही होता है। प्रदेश सचिव रणजीत सिंह सलूजा ने कहा दलितों के मान व सम्मान की लड़ाई कांग्रेस ही लड़ती है। इस मौके पर सेवा दल अध्यक्ष महेंद्र शुक्ल, वेदांत तिवारी, श्यामकली सरोज, पूर्व प्रधान राम अवध गौतम, गीता देवी, रामकली, मनीषा देवी, मिथुन सरोज, कुंता देवी, राम बहादुर, अंजना कुमारी मौजूद रहीं।