फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   congress party in pratapghar

नेहरू-गांधी की नगरी में आज पहुंचेगी कांग्रेस यात्रा

Tue, 30 Aug 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Tue, 30 Aug 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस की ‘27 साल यूपी बेहाल’ यात्रा मंगलवार शाम नेहरू-गांधी की नगरी में पहुंच रही है। बीमारी के कारण बीच में यात्रा छोड़ चुकीं दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित अब स्वस्थ हैं और वह भी यात्रा के साथ 30 अगस्त को इलाहाबाद पहुंच रही हैं। उनके यात्रा में दोबारा शामिल होने से कांग्रेसी उत्साहित हैं। शीला दीक्षित 31 अगस्त को इलाहाबाद में बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री वाले ट्रकों को हरी झंडी दिखाएंगी।
विज्ञापन


 शीला दीक्षित मंगलवार सुबह जेट ऐयरवेज की फ्लाइट से दिल्ली से लखनऊ पहुंचेंगी। वहां से कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने के लिए रायबरेली जाएंगी। शाम साढ़े छह बजे लालगंज, प्रतापगढ़ में जनसभा को संबोधित करेंगी और रात साढ़े दस बजे इलाहाबाद पहुंचेंगी। इस बीच प्रतापगढ़ से होते हुए कांग्रेस यात्रा इलाहाबाद की सीमा में प्रवेश करेगी और तेलियरगंज में कांग्रेसी इस यात्रा का स्वागत करेंगे।
विज्ञापन


प्रदेश प्रवक्ता किशोर वार्ष्णेय ने बताया कि शीला दीक्षित 31 अगस्त को दिन में 11.45 बजे बाढ़ पीड़ितों के लिए सिविल लाइंस के सुभाष चौराहा से राहत सामग्री वाले ट्रकों को हरी झंडी दिखाएंगी और इसके बाद उनके नेतृत्व में यात्रा कौशाम्बी के लिए रवाना होगी, जिसका जगह-जगह स्वागत किया जाएगा। यात्रा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्रीप्रकाश जायसवाल, डॉ. संजय सिंह, राष्ट्रीय एससी-एसटी आयोग के अध्यक्ष पीएल पुनिया, जुबैर अहमद, राणा गोस्वामी, अब्दुल मन्नान समेत कई दिग्गज नेता शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed