फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   congress leader

कांग्रेस में बगावत के बाद राजा अजीत ने बचाई लाज

Mon, 16 Jan 2017 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Mon, 16 Jan 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
congress leader
other
यूपी में वर्ष 1967 के चुनाव के बाद कांग्रेस की सरकार बनी। सरकार बनने के कुछ दिनों बाद पार्टी में बगावत हो गई। जिसके चलते वर्ष 1969 में मध्यावधि चुनाव कराया गया। इस चुनाव में कांग्रेस के राजा अजीत प्रताप सिंह को जीत हासिल हुई थी। वह कांग्रेस की साख बचाने में कामयाब हुए थे। अन्य छह सीटों पर दूसरे दलों के प्रत्याशियों को जीत मिली थी।
विज्ञापन


आजादी के बाद उत्तर प्रदेश में विधानसभा के चार चुनाव के बाद ही कांग्रेस में बगावत हो गई। वर्ष 1967 के विधानसभा चुनाव में जीत के बाद सूबे में कांग्रेस की सरकार बनी। दो सालों के भीतर ही कांग्रेस के कुछ नेताओं ने बगावत का बिगुल फूंक दिया। जिसके चलते प्रदेश को पहली बार मध्यावधि चुनाव कराया गया। इस चुनाव में बेल्हा कांग्रेस को जनता ने नकार दिया। केवल प्रतापगढ़ से चुनाव लड़ने वाले राजा अजीत प्रताप सिंह ने ही कांग्रेस की लाज बचाई।
विज्ञापन


उन्होंने कांटे की टक्कर में एसएसपी के देवीशरण को पांच हजार मतों से हराया। पांच विधानसभाओं पर समयुक्ता सोशलिस्ट पार्टी व पट्टी में भारतीय क्रांति दल के टिकट पर रामकिंकर को जीत हासिल हुई। कई चुनावों में कांग्रेस के टिकट पर पट्टी से चुनाव जीत रहे रामकिंकर ने भी कांग्रेस में बगावत के बाद पाला बदल लिया था। वह भारतीय क्रांति दल में शामिल हो गए और कांग्रेस प्रत्याशी रहे जोखूलाल एलियास साठू को सात हजार अधिक मतों से हरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed