{"_id":"5fcbd0628ebc3ecfc93e9b12","slug":"conductor-insulator-fault-three-hours-of-electricity-failure-pratapgarh-news-ald293261585","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंडक्टर, इंसुलेटर में खामी, तीन घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंडक्टर, इंसुलेटर में खामी, तीन घंटे गुल रही बिजली
विज्ञापन
रूपापुर विद्युत उपकेन्द्र की मरम्मत करते कर्मचारी।
- फोटो : PRATAPGARH
विद्युत उपकेंद्र दहिलामऊ व रूपापुर मेें कंडक्टर, इंसुलेटर की खामी के चलते आपूर्ति ठप नहीं होगी। दोनों ही उपकेंद्रों पर शनिवार को उपकरणों को दुरुस्त किया गया। इस दौरान खराब कंडक्टर व इंसुलेटर आदि बदले गए। दोनों ही उपकेंद्रों पर करीब तीन-तीन घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रही।
शहर के दहिलामऊ व रूपापुर उपकेंद्र से लगभग आधे से अधिक शहर को विद्युत आपूर्ति की जाती है। दहिलामऊ व रूपापुर उपकेंद्र में लगे अधिकांश कंडक्टर व इंसुलेटर कंडम हो चुके थे। उपकेंद्र पर खामी की वजह से आए दिन आपूर्ति ठप हो जाती थी।
शहरियों को सुबह व शाम बिजली को लेकर परेशान होना पड़ता था। इसी कारण पानी की किल्ल्त से लोगों को जूझना पड़ता था। शनिवार को दहिलामऊ व रूपापुर उपकेंद्र पर खराब उपकरण बदले गए। केबल व तार भी कसे गए।
विज्ञापन
दहिलामऊ में 11 बजे से ढाई बजे तक कार्य चला, जबकि रूपापुर में सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक कार्य चला। बाबागंज विद्युत उपकेंद्र में जेई विपिन यादव की देखरेख में मरम्मत का कार्य होता रहा। इस दौरान शहर की आपूर्ति ठप रही। काम पूरा होने के बाद आपूर्ति बहाल हुई। एसडीओ बाबागंज अजीत यादव ने बताया कि इससे अब सभी उपकेंद्रों की आपूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ होगी।
200 बड़े बकाएदारों के खिलाफ आरसी जारी
शहर में बड़े बकाएदारों के खिलाफ विद्युत विभाग अब सख्त रुख अख्तियार कर रहा है। उनसे बकाये की वसूली को लेकर जोरशोर से प्रयास हो रहा है। विभाग की ओर से दो महीने के भीतर 200 बड़े बकायेदारों के खिलाफ आरसी निर्गत की गई है। एसडीओ अजीत यादव ने बताया कि बकाया बिल वसूली को लेकर बकायेदारों की सूची तैयार हो गई है। उनसे वसूली की जा रही है। 200 बड़े बकायेदारों के खिलाफ आरसी निर्गत की गई है।