{"_id":"589b54034f1c1b7e0b379adf","slug":"condidate-got-election-symbol-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज मिलेंगे चुनाव निशान, तीन बजे तक होगी नाम वापसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज मिलेंगे चुनाव निशान, तीन बजे तक होगी नाम वापसी
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Wed, 08 Feb 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
UP Election 2017: 302 millionaires are contesting in the first phase
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चुनावी महासमर में कूदने वाले प्रत्याशियों को गुरुवार चुनाव चिह्न मिल जाएगा। गुरुवार को सुबह 11 से 3 बजे तक नाम वापसी का समय निर्धारित है। तीन बजे के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न प्रदान कर दिया जाएगा। इधर सदर विधानसभा से भाजपा समर्थित अपना दल (अनुप्रिया गुट) प्रत्याशी संगमलाल गुप्ता का पर्चा वैध मान लिया गया है। चुनाव आयोग का फैसला आते ही आरओ ने तीन फरवरी को दाखिल पर्चा को खारिज करके,छह फरवरी को दाखिल पर्चे को वैध मान लिया है।
इधर, रानीगंज विधानसभा में प्रत्याशियों की संख्या 18 होने के कारण जिला प्रशासन की नजरें टिकी हुई हैं। अफसर दिन भर इस प्रयास में लगे रहे कि तीन उम्मीदवार अपना पर्चा वापस ले लें। हालांकि बुधवार को यह सफलता नहीं मिली, मगर ऐसा माना जा रहा है गुरुवार को तीन बजे तक तीन प्रत्याशी अपना पर्चा वापस ले लेंगे। बुधवार को नाम वापसी का दिन था, मगर किसी भी प्रत्याशी ने अपना पर्चा वापस नहीं लिया। हालांकि गुरुवार को दोपहर तीन बजे तक नाम वापस लिए जा सकते हैं।
जिला प्रशासन की नजरें इस समय रानीगंज विधानसभा पर टिकी हुई है। रानीगंज में अभी 18 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसलिए मतदान में दो ईवीएम लगानी पड़ेगी। प्रशासनिक अधिकारियों का यह प्रयास है कि प्रत्याशियों की संख्या घटकर 15 हो जाय। इससे एक ही ईवीएम से काम चल सके। देरशाम तक प्रशासनिक अधिकारी डमी प्रत्याशियों से पर्चा उठाने की पहल करते रहे। अब देखना यह है कि गुरुवार को इस दिशा में कितनी सफलता मिलती है।
विज्ञापन
सजपा को मिला निर्दलीय का दर्जा
समाजवादी जनता पार्टी को निर्दलीय का दर्जा दिया गया है। बुधवार को चुनाव आयोग का फैक्स आने के बाद अब सजपा का चुनाव चिह्न नहीं मिलेगा, बल्कि निर्दलीय प्रत्याशियों के क्रम का चुनाव निशान मिलेगा। इस बात को लेकर पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे। आयोग से पत्र आने के बाद अब स्थिति साफ हो गई है।