फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Complaints of daughters are weighing heavily on miscreants

Pratapgarh News: मनचलों पर भारी पड़ रही बेटियों की शिकायत

Sat, 24 Feb 2024 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sat, 24 Feb 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Complaints of daughters are weighing heavily on miscreants
- 15 दिन में 40 से अधिक मनचलों के को पुलिस ने परिजनों को बुलाकर दी चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। समय पर बेटियों की मदद करने के लिए पुलिस की महिला टीम अलर्ट रही है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर महिला पुलिस मनचलों को सबक सिखाने संग उनके परिजनों को बुलाकर नसीहत भी दे रही हैं। सप्ताह भर में 40 से अधिक मनचलों को ऐसी नसीहत देने से बेटियों का हौसला बढ़ा है।
मनचलों से पीड़ित और परेशान बेटियां बेहिचक होकर हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करके मदद मांग रही हैं। फिर एंटी रोमियो स्क्वाड टीम के साथ संबंधित क्षेत्र की पुलिस भी मौके पर पहुंचकर समस्या का निस्तारण कराती है। पुलिस लगातार इसका फॉलोअप भी करती है। फिलहाल बेटियों को बगैर सामने लाए ही पुलिस की महिला टीम मनचलों को सुधारने में जुटी है।
विज्ञापन

इनसेट---------------
केस -1
शहर के शहीद उद्यान में आने वाली एक युवती को दो युवक करीब दस दिन से गंदे इशारे कर परेशान कर रहे थे। युवती की शिकायत पर बृहस्पतिवार को पहुंची महिला पुलिस ने मनचले को पकड़ा, हालांकि वह नाबालिग निकला। परिजनों को भी बुलाकर करतूत बताई गई, बाद में उसे चेतावनी देकर छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस - 2
जेठवारा-डेरवा मार्ग पर एक छात्रा को कई दिनों से एक मनचला परेशान कर रहा था। हेल्पलाइन पर मिली शिकायत के बाद थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बुधवार को महिला सिपाहियों की मदद से उसे पकड़ा। उसके क्षमायाचना करने पर सुधरने का मौका देकर छोड़ दिया गया।

वर्जन ---
बेटियों के प्रति सरकार काफी संवेदनशील है। एंटी रोमियो स्क्वाड इसका प्रमाण है। शिकायतों पर मनचलों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। देखा गया कि अधिकतर बेटियां दोबारा शिकायत नहीं करतीं। पुलिसकर्मी ऐसे प्रकरणों पर बराबर नजर रख रहे हैं।
- सतपाल अंतिल, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed