फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Colleges, examiners, arbitrators in experimental examination

प्रायोगिकी परीक्षा में कालेजों, परीक्षकों ने की मनमानी

Sat, 02 Jun 2018 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sat, 02 Jun 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
 इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय की तमाम हिदायतों के बावजूद कालेजों ने प्रायोगिक और मौखिक परीक्षा में जमकर मनमानी की। परीक्षकों ने मनमाने तरीके से नंबर बांटे। जिस पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने नाराजगी जताते हुए कालेजों और परीक्षकों को फटकार लगाई है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय ने प्रायोगिक और मौखिक परीक्षा के दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं, आंतरिक व बाह्य परीक्षकों का संयुक्त छायाचित्र, वीडियोग्राफी कराकर विश्वविद्यालय भेजने का निर्देश दिया था। परीक्षा के बाद महाविद्यालयों से प्राप्त छायाचित्र, वीडियोग्राफी का परीक्षण किया गया तो पाया गया कि कुछ महाविद्यालयों द्वारा भेजे गए छायाचित्र और वीडियोग्राफी में कट-पेस्ट करते हुए छेड़छाड़ की गई है। वहीं वीडियोग्राफी एक से दो मिनट की ही है। यहीं नही विश्वविद्यालय ने परीक्षकों को निर्देश दिया था कि जिन छात्र-छात्राओं को 70 से अधिक अंक दिए गए हों, उनकीउत्तरपुस्तिकाएं महाविद्यालय एक सप्ताह के अंदर विश्वविद्यालय को भेजेंगे।
विज्ञापन


जांच के दौरान पाया गया कि बाह्य परीक्षकों द्वारा छात्र-छात्राओं को 97 प्रतिशत और आंतरिक मूल्यांकन में शत प्रतिशत अंक दिए गए हैं। जिसका कोई औचित्य उपलब्ध नहीं कराया गया। विश्वविद्यालय सूत्रों के मुताबिक महाविद्यालयों से प्राप्त वीडियोग्राफी में परीक्षा के दौरान प्रबंधक भी उपस्थित पाए गए। जबकि परीक्षा के दौरान बाहरी लोगों के साथ ही प्रबंधक को भी परीक्षा कक्ष में जाने से मना किया गया था। 70 प्रतिशत से अधिक पाने वाले छात्रों की उत्तरपुस्तिकाएं उपलब्ध नहीं कराई गईं। कुलपति प्रो. राजेंदस्त्रत्त्र प्रसाद ने सूचना उपलब्ध न कराने वाले परीक्षकों और महाविद्यालयों से स्पष्टीकरण मांगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed