फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   cold in belha. tempreture down

कड़ाके की ठंड से ठहर गई जिंदगी

Wed, 11 Jan 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Wed, 11 Jan 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
cold in belha. tempreture down
pratapgarh

विज्ञापन
पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी से ठंड अब चरम पर पहुंच गई है। बर्फबारी के बाद पहाड़ों से उठी पछुआ हवाओं ने लोगों को कंपा दिया। गलन के मारे लोगों का बुरा हाल रहा। हवाओं के कारण दिनभर गलन का आलम यह रहा कि खिली धूप भी बेअसर हो गई। दिनभर लोग कांपते रहे। शाम होते ही लोग घरों में दुबक गए। रात आठ बजे के बाद शहर में सन्नाटा छा गया। बुधवार इस सीजन का सबसे ठंडा दिन और मंगलवार सबसे ठंडी रात रही। न्यूनतम तापमान घटकर 4.0 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि ठंड का कहर अभी और तेज हो   सकता है।


बुधवार को इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री पर पहुंच गया। सुबह धूप खिली, लेकिन हवाओं के आगे पूरी तरह बेअसर रही। पछुआ हवाएं शरीर में चुभ रही थीं। तेज धूप में बैठने के बाद भी सर्द हवाएं गर्म कपड़ों में लिपटने के लिए बाध्य करती रहीं। पहाड़ों पर बर्फबारी और हल्की बारिश के बाद मौसम पूरी तरह से बदल गया है। शाम होते ही गलन बढ़ गई। ठंड के चलते ऐसा लग रहा था मानों हाथ-पैर सुन्न हो गए हों। जगह-जगह लोग अलाव जलाकर ठंड से बचने का प्रयास करते रहे। चौक घंटाघर, पंजाबी मार्केट, बाबागंज, श्रीरामतिराहा, अंबेडकर चौराहा आदि जगहों पर रात आठ बजे के बाद सन्नाटा पसर गया। रोडवज स्टैड, रेलवे स्टेशन और जिला अस्पताल में लोग कांपते नजर आए। अलाव जलाकर लोग ठंड से बचने का प्रयास कर रहे थे। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि ठंड अभी और बढ़ेगी। पछुवा हवाओं के चलने से तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। उन्होेंने बताया कि बुधवार का दिन इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed