फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   CM Yogi Minister Nitin gadkari in pratapgarh today News update launch 5000 crores Project

सीएम योगी बोले : भाजपा सरकार में बेल्हा छू रहा विकास की नई ऊंचाइयां, यहां का आंवला विश्व में कमा रहा नाम

Mon, 12 Jun 2023 01:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 12 Jun 2023 01:59 PM IST
सार

सीएम योगी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने प्रतापगढ़ को पांच हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी। सीएम ने कहा कि प्रतापगढ़ का विकास तेजी से हो रहा है। किसी ने नहीं सोचा था कि यहां मेडिकल कॉलेज भी बनेगा। यहां का आंवला विश्व में नाम कमा रहा है।

विज्ञापन
CM Yogi Minister Nitin gadkari in pratapgarh today News update launch 5000 crores Project
जनता का अभिवादन करते सीएम योगी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सोमवार को प्रतापगढ़ में रहे। औद्योगिक क्षेत्र सुखपालनगर के निकट स्थित बनवारीकाछ में आयोजित भव्य समारोह में योगी और गडकरी ने बेल्हा को पांच हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी। जनसभा में बोलते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि भाजपा कार्यकाल में बेल्हा को विकास की मिली नई ऊंचाइयां मिली हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसी ने सोचा भी नहीं था कि प्रतापगढ़ में मेडिकल कॉलेज की स्थापना होगी। प्रतापगढ़ की आंवले ने देश दुनिया में नया नाम कमाया है। आंवले के उत्पाद विदेशों तक पहुंच रहे हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 2150 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित परियोजनाओं की आधारशिला रखते हुए कहा कि पूरे देश में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। विकास की नई इबारत देश लिख रहा है। पूरी दुनिया की नजरें भारत की ओर टिकी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed