फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Cloudy throughout the day, rained at night

Pratapgarh News: दिनभर छाए रहे बादल, रात में बरसे, आज गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
Cloudy throughout the day, rained at night
रविवार सुबह अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। दिनभर धूप छांव का खेल चलता रहा। दिन में कई बार बूंदाबांदी भी हुई। रात में तेज बारिश हुई। बादल छाने से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक सोमवार को रात में और सोमवार को दिन में गरज-चमक के साथ बरसात हो सकती है। मंगलवार को मौसम साफ रहने की संभावना है।
विज्ञापन





रविवार सुबह अचानक बादल छा गए और दिन में कई बार बूंदाबांदी हुई। दिनभर धूप छांव का खेल चलता रहा। जिले के अधिकांश हिस्सों में दिन भर ऐसी स्थिति बनी रही। बादलों की वजह से शाम होते ही ठंड शुरू हो गई। रविवार को न्यूनतम तापमान 8.5 और अधिकतम 22.0 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। जबकि शनिवार को न्यूनतम 8.2 और अधिकतम 25.5 डिग्री तापमान था। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना के मुताबिक सोमवार दिन में गरज-चमक के साथ बरसात हो सकती है और तेज हवाएं चल सकती हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मंगलवार को मौसम पूरी तरह साफ रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed