{"_id":"6afb624fa04c5281cc094fed","slug":"clothing-markets-bustle-at-the-first-signs-of-chilly-winds-pratapgarh-news-c-262-1-sald1012-182447-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: सर्द हवाओं की आहट से कपड़ों के बाजार गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: सर्द हवाओं की आहट से कपड़ों के बाजार गुलजार
विज्ञापन
जोगापुर में राजमार्ग किनारे लगी कंबलों की दुकान। संवाद
ठंडक की आहट से शहर में गर्म कपड़ों और कंबलों के बाजार गुलजार होने लगे हैं। सुबह-शाम गुलाबी सर्दी महसूस कर लोग गर्म कपड़े और कंबल खरीद रहे हैं। बाजारों में कंबल, शॉल, स्वेटर और जैकेट की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ बढ़ी है।
राजस्थान के बारा से आए युवाओं ने प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग के किनारे जोगापुर, चिलबिला, सोनावां और गोंडे में कंबलों की दुकानें लगाई हैं। यहां अलग-अलग डिजाइन और रेंज के कंबल उपलब्ध हैं। अमर सिंह, बब्लू और शंभू ने बताया कि वे लुधियाना और हरियाणा के पानीपत से कंबल मंगाते हैं। नवंबर से जनवरी तक बिक्री करेंगे। इसके बाद राजस्थान लौट जाएंगे।
दुकानदारों के अनुसार, सिंगल बेड के कंबल 700 से 1000 रुपये और डबल बेड के कंबल 1000 से 3500 रुपये तक उपलब्ध हैं। वहीं, शहर के चौक बजाजा, पल्टन बाजार, बाबागंज, पंजाबी मार्केट और मीराभवन समेत अन्य बाजारों में भी गर्म कपड़ों की दुकानें सज गई हैं।
विज्ञापन
कपड़ा कारोबारी कुलदीप सिंह ने बताया कि इस बार सर्दी समय से शुरू हो गई है। ऊनी कपड़ों की मांग बढ़ने लगी है। आने वाले दिनों में ग्राहकों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।