{"_id":"5d66cc858ebc3e014757807c","slug":"climbed-40-feet-on-ht-line-poles-and-hanged-pratapgarh-news-ald2533580121","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटी लाइन के खंभे पर 40 फिट चढ़ा और लगा ली फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटी लाइन के खंभे पर 40 फिट चढ़ा और लगा ली फांसी
विज्ञापन
लालगंज के कैथोला में एचटी लाइन के पोल पर युवक के फांसी लगाने के बाद जुटी भीड़।
- फोटो : PRATAPGARH
घरेलू कलह से परेशान एक युवक एचटी लाइन के खंभे चालीस फिट ऊपर चढ़ा और फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह गमछे के सहारे शव लटकता मिला तो गांव में हडक़ंप मच गया। ग्रामीणों की मदद से किसी तरह शव को नीचे उतारा जा सका। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
लालगंज कोतवाली के कामापुर सरैंया धोबियन टोला निवासी नंदलाल कोरी (38) पुत्र गंगादीन का मंगलवार की रात किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया। गुस्से में वह मोबाइल फेंककर घर से निकल पड़ा। कुछ दूर तक पत्नी उसको बुलाने पीछे-पीछे गई, लेकिन वह नहीं लौटा। इसके बाद गांव से करीब पांच सौ मीटर दूर एचटी लाइन के बिजली के पोल पर करीब 40 फिट ऊपर वह चढ़ गया। फिर उसने गमछे से फंदा बनाया और उससे झूलकर जान दे दी। सुबह उसका शव एचटी लाइन के पोल पर ऊपर लटकता मिला।
जानकारी पर परिजन व पुलिस भी मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद किसी तरह शव को रस्सी के सहारे नीचे उतारा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक की पत्नी सोनी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया 4कि बातचीत के दौरान अचानक उसका पति नाराज हो चला गया।
विज्ञापन
दूसरे दिन उसका शव खंभे पर लटकता मिला तो मौत की जानकारी हो सकी। इस बारे में रानीगंज कैथौला चौकी इंचार्ज कृष्ण मोहन पांडेय का कहना है तहरीर पर इत्तेफाकिया मौत का मुकदमा दर्ज कर शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।
कहीं सूदखोरी से तंग आकर तो नहीं दे दी जान
एचटी लाइन के खंभे पर चढक़र फांसी लगाने वाले नंदलाल कोरी ने कहीं सूदखोरों से तंग आकर तो आत्महत्या नहीं की है। इस बात को लेकर भी ग्रामीणों में चर्चा होती रही। हालांकि पत्नी ने तहरीर में ऐसी किसी बात का जिक्र नहीं किया है। ग्रामीणों में चर्चा है कि दो वर्ष पहले गांव के ही एक सूदखोर से ब्याज पर नंदलाल ने पैसा लिया था। वह ब्याज भरता रहा, लेकिन पूरी रकम वह नहीं चुका सका।
बताया जाता है कि मंगलवार को सूदखोर पैसा लेने उसके घर पहुंच गया। पैसा नहीं दे पाने पर काफी देर पंचायत के बाद वह लौट गया। जिसके बाद नंदलाल व पत्नी सोनी में कहासुनी हो गई। जिसके बाद नंदलाल अचानक कहीं चला गया। दूसरे दिन उसका शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला। हालांकि सूदखोरी की बावत परिजनों ने न तो पुलिस को कुछ बताया और न ही तहरीर में जिक्र किया।
चर्चा इस बात की भी कि खेती किसानी में नुकसान से उसने आत्महत्या कर ली। लेकिन उसके पर नाम मात्र की जमीन होने से इस बारे में संभावना नही के बराबर ही है। इस बारे में रानीगंज कैथौला चौकी इंचार्ज का कहना है कि सूदखोरी का मामला जानकारी में नहीं है। तहरीर मिलेगी तभी आरोपी का चिन्हित कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।