फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   clerk suspend

एआरटीओ का लिपिक सस्पेंड

Sat, 07 May 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sat, 07 May 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
31 मार्च को एआरटीओ कार्यालय के कर्मचारी को गोली मारकर 22 लाख रुपये की हुई लूट के मामले में आरटीओ ने एक लिपिक को सस्पेंड कर दिया। इसकी जांच इलाहाबाद के एक अधिकारी को सौंपी दी है। उसके स्थान पर कौशांबी में तैनात लिपिक को कमान दी गई है। उधर, गुरुवार की रात एसओजी ने लूट के मामले में पूछताछ करने के लिए रानीगंज के एक युवक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


महुली स्थित एआरटीओ कार्यालय परिसर में 31 मार्च की शाम को बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाश स्वीपर रज्जन प्रसाद को गोली मारकर 22 लाख रुपये लूट ले गए थे। साथ मौजूद कैशियर धर्मप्रकाश तिवारी बाल-बाल बच गया था। घटना के बाद से ही पुलिस विभागीय कर्मियों की मिलीभगत से लूट की वारदात को अंजाम देने की बात मान रही है। हलांकि एक माह बीत जाने के बाद भी पुलिस किसी नतीजे तक नहीं पहुंच सकी।
विज्ञापन


आरटीओ इलाहाबाद ने इसकी जांच कराई तो एआरटीओ कार्यालय के लिपिक धर्मप्रकाश तिवारी को मामले में संदिग्ध पाया गया। इस पर आरटीओ ने तत्काल प्रभाव से धर्मप्रकाश को सस्पेंड कर दिया। उनके स्थान पर विवाद के मामले में चर्चित लिपिक उमेश मिश्र को कौशांबी से हटाकर प्रतापगढ़ में तैनात किया गया है। धर्मप्रकाश के सस्पेंड होने की खबर विभाग में पहुंची तो हड़कंप मच गया। एआरटीओ ने बताया कि आरटीओ स्तर से कार्रवाई हुई है। इलाहाबाद की टीम जांच कर रही है। उधर, एसओजी ने रानीगंज के एक मोबाइल सिम विक्रेता को गुरुवार की रात हिरासत में ले लिया। उससे लूट के मामले में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed