फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   clean india compaign1

पीक मारने वाले कर रहे स्टेशन को गंदा

Fri, 24 Jun 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Fri, 24 Jun 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
clean india compaign1
स्टेशनों कोे साफ-सुथरा रखने में रेलवे का प्रयास कुछ जगहों पर सफल नहीं हो रहा है तो कहीं न कहीं इसके जिम्मेदार मुसाफिर भी हैं। जहां मौका देखते हैं पीक मारने से गुरेज नहीं करते । जागरूकता और सफाई के तमाम अभियान के बावजूद लोगों के पान की पीक से यहां की दीवारें लाल हो रही हैं।  इस संबंध में रेलवे की मानें तो प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन पर डेली करीब छह हजार लोग आते-जाते हैं। इसमें से करीब बीस प्रतिशत लोग स्टेशन को गंदा करते हैं।  
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने स्वच्छता पर फोकस किया। सबसे पहले रेलवे ने अभियान को अंगीकार किया। स्टेशनों पर तमाम तरह के जागरूकता अभियान चले। वाणिज्य विभाग ने अभियान को धार देने के लिये स्टेशनों पर टास्क फोर्स गठित कर दी। जो बीच-बीच में सफाई अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करे। सांसद, मंत्री खुद झाड़ू लेकर निकल आये। मगर अफसोस तमाम अभियान और नारों के बाद भी स्टेशनों की उम्मीद से कम ही सफाई हो पा रही है। उसी कमतर सफाई की एक झलक प्रतापगढ़ में देखने को मिल रही है।
विज्ञापन


डेली 6 हजार लोगों का स्टेशन आते हैं
रेलवे के आंकड़ाें पर नजर डाले तो डेली छह हजार लोग प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन आते-जाते हैं। इसमें से करीब पांच हजार तो मुसाफिर हैं। बाकी उनको लेने और छोड़ने वाले। इसमें सभी नहीं करीब बीस प्रतिशत ऐसे लोग हैं जो रेलवे परिसर में थूकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं है थूकदान, अभियान भी ढीला
रेलवे स्टेशन पर फैली गंदगी की दूसरी वजह प्लेटफार्म पर पर्याप्त संख्या में थूकदान न होना है। सफाई अभियान का ढीलापन भी गंदगी के लिए कहीं न कहीं जिम्मेदार है। अधिकारी कहते हैं थूकदान लगाने के बावजूद यात्री इधर-उधर थूकते हैं। सफाई के लिए कर्मचारियों का भी अभाव है।


अंकुश लगाने के लिए नहीं की जा रही कार्रवाई
प्लेटफार्म और परिसर में ध्रूमपान करने वालों के खिलाफ वाणिज्य विभाग द्वारा गठित की गई टास्क फोर्स भी सुस्त पड़ गई है। आंकड़े बताते हैं कि रोज नहीं मगर महीने भर में पांच दस लोग कार्रवाई की जद में आ जाते हैं। गंदगी फैला रहे लोगों पर अंकुश लगाने के लिये ठोस कदम न उठाये जाने से लोग बिंदास गंदगी फैला रहे हैं। जबकि टास्क फोर्स में एसएस, सीआईटी, जीआरपी और आरपीएफ को रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed