फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   citizen celebrate to indian army attack in pakistan

नवाज को उसकी औकात बताओ

Fri, 30 Sep 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़। Updated Fri, 30 Sep 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
citizen celebrate to indian army attack in pakistan
न्‍यूूज
एलओसी क्रास कर पीओके में सेना की सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान 38 आतंकवादियों के मारे जाने की खबर पर जिले के लोग जोश में आ गए। जगह-जगह लोग सड़कों पर निकल आए और आतिशबाजी कर जश्न मनाया। कहा कि सेना ने उड़ी में आतंकी हमले में सैनिकों की शहादत का बदला ले लिया। ‘लाहौर तक घुस जाओ, नवाज को औकात बताओ,’ जैसे नारे लगाए गए। लोगों ने खुशी में मिठाइयां भी बांटीं। पल-पल लोग मोबाइल और टीवी पर अपडेट जानने के लिए परेशान रहे।
विज्ञापन


भारतीय सेना के पीओके में तीन किमी तक जाकर आंतकी के शिविर नष्ट करने की खबर मिलते ही हर कोई बेताब हो गया। दोपहर बाद जब खबर आम हुई घरों से लेकर चौराहों तक चर्चा छिड़ गई। बाहर रहे लोग फोन कर इसकी जानकारी लेने लगे। देश के वीर जवानों के कारनामे से हर कोई खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा था। विस्तृत जानकारी के लिए लोग टेलीवीजन से चिपके रहे। दिन भर लोग सेना की कार्रवाई की पल-पल की जानकारी लेते रहे। सेना की कार्रवाई से लोगों में खुशी का माहौल दौड़ पड़ा। पूर्व विधायक बृजेश मिश्र सौरभ, प्रमोद तिवारी, अधिवक्ता ज्ञानप्रकाश शुक्ला, आचार्य ओमप्रकाश मिश्र, व्यापारी रवि कुमार, विजय सिंह, आशुतोष मिश्र, वीरेंद्र कुमार, बीडीसी पुतुनलाल, प्रवीन, धर्मेंद्र सिंह, ब्रम्हदेव, रोहित सिंह, राजेश श्रीवास्तव, अलीखान, सलमान, मोहम्मद चांद, अशोक अग्रवाल समेत अन्य लोगों ने खुशी का इजहार किया। भाजपा कार्यालय पर लोगों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। इस दौरान लोगों ने आतिशबाजी की। करनपुर में कुछ उत्साही युवक सड़क पर आ गए और पटाखे फोड़ने के साथ ही हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए।
विज्ञापन


शहर में हाईअलर्ट, पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान
भारतीय सेना की कार्रवाई की जानकारी होने के बाद शहर में हाईअलर्ट कर दिया गया। पुलिस ने चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। इस दौरान शहर के सभी चौराहों, होटलों और अन्य सार्वजनिक जगहों पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। संदिग्ध लोगों को रोककर पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिसकर्मी भी उत्साहित
सेना की कार्रवाई की खबर से पुलिसकर्मी भी खासे उत्साहित दिखे। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से लेकर थाने व पुलिस लाइन में मौजूद पुलिसकर्मी मोबाइल व टेलीवीजन पर जानकारी लेते रहे। वे सेना की कार्रवाई को शहीद जवानों की शहादत को श्रद्धांजलि बता रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed